Wednesday, May 20, 2020

10 लाख रु. लेकर जा रहे सोसायटी प्रबंधक पर मिर्च फेंकी, भृत्य ने पत्थरों से हमला किया तो भागे बदमाश

सोसायटी से रुपए लेकर कालापीपल बैंक में जमा करने जा रहे प्रबंधक और भृत्य को दिनदहाड़े लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन भृत्य ने बदमाशों पर पथराव करके उन्हें भगा दिया।मामला बुधवार दोपहर तीन बजे का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खजूरी अलाहदाद स्थित सोसायटी के प्रबंधक जुझार सिंह पिता रामलाल उम्र (56) साल अपने सोसायटी के चपरासी सलीम खां पिता शरीफ खां के साथ वसूली कर 10 लाख 23 हजार रुपए लेकर ग्राम खजूरी अलाहादाद से कालापीपल बैंक में जमा कराने आ रहे थे तभी बाइक से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने मिर्ची डालकर उन्हें लूटने का प्रयास किया। भृत्य ने बदमाशों का मुकाबला करते हुए पत्थरों से हमला कर उन्हें भगा दिया। पीड़ितों के अनुसार नांदनी रोड पर कबीट वाली पुलिया के पास पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक पर सवार युवकों ने बाइक के बराबरी में आकर मिर्ची फेंकी, इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लुटेरों ने उनसे बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन सलीम ने हिम्मत नहीं हारी और पत्थर लेकर आरोपियों की तरफ मारना शुरू कर दिया। तभी पीछे से आ रहे वाहन को देखकर तीनों लुटेरे भाग खड़े हुए। सूचना लगने पर डायल हंड्रेड तथा पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को कालापीपल अस्पताल लाकर इलाज करवाया। बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार जुझार सिंह को दाहिने हाथ में चोट आई है। वहीं सलीम के हाथ और पैरों में चोट आई है।
आँखमें मिर्ची लगी, आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई
कालापीपल टीआई रमेशचंद्र अवासिया ने बताया सोसायटी प्रबंधक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादियों के बयान के अनुसार आंखों में मिर्ची लगने से वे आरोपियों को पहचान नहीं पाए। मामले से जुड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए मुखबिरों से जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञात रहे थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी और लूट की वारदाते सामने आ रही है। इसके पहले बदमाशों ने फौजी के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके दो-तीन दिनों बाद सिहोर से आए बदमाशों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 lakhs Chili was thrown at the society manager who was carrying, the attacker ran away with the stones.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/kalapipal/news/10-lakhs-chili-was-thrown-at-the-society-manager-who-was-carrying-the-attacker-ran-away-with-the-stones-127324152.html

No comments:

Post a Comment