Wednesday, May 20, 2020

वेतन नहीं मिलने से श्रमिकों पर आर्थिक संकट बढ़ा, लगाई गुहार

मालनपुर की कर्लआन कंपनी से श्रमिकों को अप्रैल महीने का वेतन न मिलने से उनके परिवारों में आर्थिक संकट बढ़ गया है। मजदूरों ने वेतन की मांग करते हुए विकास भवन में लेबर इंस्पेक्टर अशोक कुमार पाठक से गुहार लगाई है। लेकिन उनसे भी वर्करों को ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
जब श्रमिकों ने कंपनी के गेट पर जाकर पूछा तो अधिकारियों ने कहा कि जिसका वेतन ऊपर से आया है उसे दे दिया है बाकी हम कुछ नहीं जानते हैं। श्रमिक राजू सिंह ने बताया है कि हम तिलोरी गांव में किराए से रह रहे हैं हमारे पास किराया देने तक के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं है।
जनक सिंह ने बताया कि हमारे पास खाने-पीने, रोजमर्रा की चीजें तक खरीदने के लिए पैसे नहीं है। आटा, तेल, चावल, दाल खत्म हो गया है। इसी तरह कंपनी में काम करने वाले इंदल सिंह, रामज्ञान, ऋषिकेश, छोटे सिंह, राजू जनक, विजय, मलखान, उदय सिंह, बृजमोहन शर्मा, कमलेश, हाकिम, बाल किशन, अनिल, दीपक, पवन, श्याम, गिर्राज, प्रताप सिंह, हीरालाल, बलराम, मनोज, विजयराम, नीरज, उदयभान आदि लोगों को वेतन नहीं दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Economic crisis on workers due to non-payment, increased appeal


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/economic-crisis-on-workers-due-to-non-payment-increased-appeal-127324206.html

No comments:

Post a Comment