Wednesday, May 20, 2020

ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

नगर के थाना प्रांगण में ईद के ईद के पर्व को देखते हुए नगर के गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का पर्व है। हम सब लोगों को इस पर्व को बड़े हर्ष उल्लास के साथ शांतिपूर्वक सामाजिक दायरे में रहकर मनाना है। इसकी मुख्य वजह देश में समय कोरोना महामारी का है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जन एवं मुस्लिम भाइयों ने भी अपने अपने सुझाव रखे। ज्यादातर लोगों का कहना था कि हम इस बार ईद की नवाज सामाजिक दूरी में रहकर दो गज की दूर बैठकर अदा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से गोपाल अग्रवाल, सुभाष थापक, जयवीर पुरोहित, सुरेन्द्र जैन, सूर्योदय दीक्षित, अरविंद वर्मा, कमल दीक्षित, रणवीर परमार, सौरव जैन, हरिओम कटारे, राजेन्द्र नरवरिया, सोनू भदौरिया, आरिफ खान, कल्ली खान, रहीश खान, सुभाष सोनी, राधे श्याम नरवरिया आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Follow social distancing on eid


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/follow-social-distancing-on-eid-127324182.html

No comments:

Post a Comment