Tuesday, May 19, 2020

बाएं साइड की दुकानें खुलीं, व्यापारियों ने बनाया सोशल डिस्टेंस

लॉकडाउन के दौरान लंबे समय से बंद दुकानें मंगलवार से खुलीं, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर ने रोटेशन में दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं। इसी के चलते मंगलवार को बाएं ओर की दुकानें खुली रहीं।

कोठी-बाजार बस स्टैंड से लेकर बांए ओर की दुकानें खुलने की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं होने के कारण दुकानों में ज्यादा अधिक भीड़ नहीं देखी गई। कलेक्टर के आदेश का व्यापारियों ने भी पूरी तरह पालन किया। इसके चलते दुकानों में कम संख्या में ही ग्राहकों ने पहुंचकर खरीददारी की। हालांकि बाएं ओर की दुकानें नहीं खुलने से कोठी-बाजार में किराना सहित अन्य दुकानें बंद रहीं। लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों का शादी का सीजन आधा चला गया है। इसके चलते व्यापारी वर्ग भी परेशान हैं। मंगलवार से दुकानें खुलने से उन्हें राहत तो मिली है, लेकिन राइट और लेफ्ट का फामूर्ला व्यापारियों का रास नहीं आ रहा है। गंज टीआई संतोष पटेल ने बताया गंज क्षेत्र में लेफ्ट साइड की दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। दुकानों में भी कम संख्या में ग्राहक अंदर जाकर खरीददारी कर रहे थे। लेकिन पहले से ज्यादा चहल-पहल बढ़ गई है।

आज खुलेगी राइट साइड की दुकानें, रविवार काे रहेगी छुट्टी
बाएं-दाएं के लिए तीन-तीन दिन निर्धारित मुख्य बाजार की दुकानों के लिए बाएं और दाएं के हिसाब से दिन तय किए गए हैं। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सड़क से दाईं यानी राइट की ओर की दुकानें खुलेंगी। वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाजार की बांई ओर की दुकानें सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी। रविवार को दुकानें नहीं खुलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Left-side shops opened, traders created social distance


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/left-side-shops-opened-traders-created-social-distance-127320577.html

No comments:

Post a Comment