स्वच्छता की स्टार रेटिंग में थ्री स्टार मिलने की आस थी लेकिन जारी सूची में बैतूल का नाम नहीं है। शहर में कच्ची नालियों से बहते पानी और ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने के कारण नपा पिछड़ गई। पिछले साल टू स्टार की रेटिंग नपा को मिली थी। इसमें इस बार सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन सुधार नहीं हुआ।
नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर संतोष धनेलिया ने बताया कि बैतूल नपा को थ्री स्टार रेटिंग नहीं मिल पाई है। इससे नीचे की ही रेटिंग मिलने की बात सामने आ रही है। अभी कन्फर्म जानकारी नहीं है, लेकिन थ्री स्टार से तो नीचे की ही रेटिंग आई है। पक्की अंडरग्राउंड नालियां नहीं होने और ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने के कारण थ्री स्टार रेटिंग नहीं आ पाई। थ्री स्टार मे प्रदेश के 10 जिले हैं, जिनमें पड़ोसी जिला छिंदवाड़ा भी शामिल है। धनोलिया ने बताया कि किसी भी रैंकिंग में बैतूल का नाम नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि नगर पालिका ने सफाई को लेकर कई दावे किए थे, लेकिन सूची में नाम नहीं होने से अफसर दंग हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/betul-shock-to-napa-not-even-named-in-three-star-rating-list-127320572.html
No comments:
Post a Comment