राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की स्टार रेटिंग जारी हो गई है, जिसमे भिंड नगरपालिका को कोई स्टार नही मिला है। 25 प्वाइंट पर हुए इस सर्वे में भिंड नगरपालिका 16 में फेल हुई है। सर्वे में माना गया है कि भिंड शहर की कॉलोनियों और बाजार में नियमित रूप से सफाई नही होती है। साथ ही शिकायतों का निराकरण समय पर नही किया जाता है। इसी तरह के तमाम बिंदुओं में भिंड फेल हुआ है।
यहां बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2016 में भिंड शहर देश का दूसरा सबसे गंदा रहा था। तब तत्कालीन कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी और शहरवासियों ने जी तोड़ मेहनत कर इस कलंक को धोने का प्रयास किया। परिणाम स्वरूप भिंड शहर अगले वर्ष 2017 के सर्वेक्षण में 128वें स्थान पर आया। यह प्रयास लगातार जारी रहे तो वर्ष 2018 के सर्वे में भिंड शहर की 114 वीं रेंक आई। इसके बाद जैसे ही कलेक्टर का तबादला हुआ भिंड नगर पालिका की स्थिति बिगड़ती चली गई। वर्ष 2019 के सर्वे में भिंड शहर 100 पायदान नीचे लुढक़कर जहां 214वें स्थान पर आ गया। वहीं इस बार स्टार रैंकिंग में भिंड को कुछ भी नही मिला है।
सर्वेक्षण के नाम पर किए लाखों खर्च नतीजा सिफर
हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भिंड नगरपालिका लाखों रुपया खर्च करती है। सर्वे के लिए 100 से ज्यादा स्थाई सफाई कर्मचारी और 400 अस्थाई कर्मचारियों की भारी भरकम फौज होने के बाद अलग से भर्ती की जाती है। बावजूद हर साल स्थिति बिगड़ रही है। वहीं जिम्मेदार इस कलंक को धोने के लिए कोई ठोस कदम नही उठा रहे हैं।
घटक की स्थिति
- कचरे का कलेक्शन : पास
- स्रोत का अलगाव : फेल
- बाजार और कॉलोनियों की सफाई: फेल
- छोटे डस्टबिन: फेल
- बड़े डस्टबिन : पास
- अपशिष्ट प्रसंस्करण(गीला कचरा) : पास
- अपशिष्ट प्रसंस्करण(सूखा कचरा) : फेल
- अपशिष्ट प्रसंस्करण(सूखा कचरा) : पास
- शिकायतों का निवारण : फेल
आवश्यक मापदंड
- थोक अपशिष्ट प्रबंधन: पास
- जुर्माना/ हाजिर जुर्माना : फेल
- सूखा ओर गीला कचरा अलग अलग : फेल
- उपयोगकर्ता शुल्क: फेल
- प्लास्टिक प्रतिबंध : पास
- अपशिष्ट संग्रहण : फेल
- लैंडफिल साइड की उपलब्धता और उपयोग: फेल
- लैंडफिल साइड पर कचरे का निपटान: फेल
- छोटे नाले नालियां- फेल
- बड़े नाले - फेल
वांछनीय मापदंड
- स्थिरता - फेल
- साइड पर सूखा और गीला कचरा का प्रसंस्करण- पास
- अपशिष्ट, भंडारन, प्रसंस्करण और रिसाइक्लिंग: फेल
- अपशिष्ट उपयोग सामग्री :फेल
- कचरा स्थल पर उपचार: पास
मेरे समय नहीं हुआ सर्वे
ज्योति सिंह, सीएमओ भिंड के मुताबिक, स्वच्छता सर्वेक्षण की स्टार रेटिंग में भिंड को कोई स्थान नहीं मिला है। सर्वे मेरे समय नही हुआ इसलिये ज्यादा जानकारी नहीं है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/there-is-no-cleanliness-in-the-colonies-and-market-so-bhind-is-zero-in-rating-127324146.html
No comments:
Post a Comment