Wednesday, May 20, 2020

10 मरीज हुए ठीक, 2 साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग ने काेराेना काे हराया

काेराेना से लड़ाई में बुधवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। एक ही दिन में 10 लाेग ठीक हाेकर अपने घराें काे लाैटे। इनमें 2 साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग शामिल थी। यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतने मरीज ठीक हाेकर घर लाैट रहे हैं।

वासुदेवपुरा निवासी 51 वर्षीय अनिता मनधानी, 19 वर्षीय यश, 2 वर्षीय बच्ची डेलिशा, पुष्पकुंज काॅलोनी इटावा के 54 वर्षीय छोटू खां, रेवाबाग निवासी 70 वर्षीय मीरा राजाराम, राधा गंज निवासी 55 वर्षीय प्रेम लाल पिता रतन, बिहारीगंज निवासी 42 वर्षीयरेखा पति किशोर, तिलकनगर कर्मचारी काॅलोनी के 63 वर्षीय अब्दुल सत्तार, बिंजाना निवासी दीपक पिता कैलाश, टोंककला निवासी 60 वर्षीय पदमसिंह की रिपीट सैंपल रिपाेर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी की गई। डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों को सीएमएचओ डॉ. आरके सक्सेना, सिविल सर्जन डॉ. अतुल बिड़वई, जिला क्षय अधिकारी डॉ. मिश्रा, कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा, डॉ. जगत रावत और नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा, देवेंद्र दुबे ने सुरक्षा कीट देकर फूलमाला से सभी का कोरोना से जंग जीतने पर स्वागत किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनको विदा किया। अस्पताल के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने आभार माना।

तीन मरीज थे गंभीर

  • 70 साल की मीराबाई और टाेंकखुर्द के पदमसिंह काे तेज निमाेनिया था। इनकी हालत गंभीर थी, जाे काेराेना से जंग जीत गए हैं। अब्दुल सत्तार भी शूगर के मरीज थे। उन्हें भी खतरा था लेकिन वे जीते। 2 साल की बच्ची काेराेना से जंग जीतने वाली जिले की सबसे कम उम्र की बच्ची हैं ताे मीराबाई सबसे अधिक उम्र की।
  • कुलकर्णी नर्सिंग हाेम के डाॅक्टर का पहला रिपीट सैंपल निगेटिव, अभी छुट्टी नहीं हुई।
  • कुलकर्णी नर्सिंग हाेम के संचालक डाॅक्टर का पहला रिपीट सैंपल निगेटिव आ गया है। वे इंदाैर में ही इलाज करवा रहे हैं। अभी उनकी छुट्टी नहीं हुई है। दूसरे रिपीट सैंपल की जांच रिपाेर्ट का इंतजार है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 patients are fine, from 2-year-old girl to 70-year old man defeated Kareena


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/10-patients-are-fine-from-2-year-old-girl-to-70-year-old-man-defeated-kareena-127324200.html

No comments:

Post a Comment