Saturday, May 16, 2020

एक्सपायरी डेट व दाल के कट्टे कम वजन कर बेचने पर सील हुई दुकान फिर चालू

औद्याेगिक क्षेत्र स्थित थाेक किराना दुकान परमेश्वर किराना स्टोर पर गत दिनाें नापताैल व फूड एंड सेफ्टी विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी। इसमें दाल के ब्रांड पर एक्सपायरी डेट निकल चुकी हाेना पाया गया था। साथ ही हर 30 किलो के कट्टे में तीन किलो की कमी पाई गई थी। दुकान संचालक के पास से कट्टों को सिलने वाली मशीन भी पाई गई, इससे वह कट्टों को खोलकर उनमें से सामग्री निकाल उन्हें फिर से सील देता था। जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा कई दिनों तक इस दुकान काे सील कर रखा था। दुकानदार ने फूड लाइसेंस रिनूवल तारीख निकल जाने से निरस्त हाेने के बावजूद खाद्य विभाग की कथित मिलीभगत से दुकान खोल ली है। यहां से थोक के भाव में कंपनियों व आसपास की कालोनियों सहित गुजरात बॉर्डर पार भी किराने का सामान गाड़ियों में बेचा जा रहा है।

जांच सैंपल भेजे हैं, रिपाेर्ट बनाकर देंगे...
फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी सचिन लोगरिया ने बताया हमने शिकायत पर जांच की थी। वहां हर एक कट्टे में तीन किलो दाल कम पाई गई थी। दाल का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भारी जुर्माना व लाइसेंस निरस्ती का भी प्रावधान है।

नापताैल निरीक्षक आनंद मोहन ने बताया जिस दिन दुकान सील की थी, उस दिन दुकान में दाल के कट्टे पड़े थे। दुकानदार का कहना था जो कंपनी दाल भेजती है, उसी ने कम भेजी होगी। इस मामले में दुकानदार काे नोटिस भेजेंगे साथ ही दाल भेजने वाले व्यापारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

लायसेंस बन गया है, आराेप बेबुनियाद
किराना व्यापारी परमेश्वर यादव ने बताया श्रीगंगा कंपनी खंडवा से मैंने यह दाल मंगवाई थी। उसी ने कम भेजी होगी। मेरा दुकान का लाइसेंस बन गया है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे बेबुनियाद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shop closed after selling expiry date and pulses weighed less


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/pithampur/news/shop-closed-after-selling-expiry-date-and-pulses-weighed-less-127310340.html

No comments:

Post a Comment