Monday, May 11, 2020

आज निजी अस्पताल, नर्सिंग हाेम, क्लीनिक और उनके पास के मेडिकल स्टाेर खुलेंगे

नया बाजार की तरह जिला प्रशासन लॉकडाउन पार्ट-3 खत्म होने से पहले कुछ अन्य बाजारों में भी दुकानों की साफ-सफाई की मंजूरी दे सकता है। ऐसा 24 मई को ईद से पहले होने वाली खरीदारी के कारण होगा। दूसरी तरफ चेंबर सहित अन्य व्यापारिक संगठन भी बैठकों के माध्यम से प्रशासन पर लगातार दबाब बना रहे हैं कि अब धीरे-धीरे बाजार खोलने की प्रक्रिया चालू होनी चाहिए। इसके लिए शहर को अलग-अलग सेक्टर में भी बांटा जा सकता है।
सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने धारा-144 के आदेश में फिर कुछ संशोधन किया। दूध-ब्रेड, अंडे, टोस्ट सुबह 9 बजे तक जबकि सब्जी व फल बिक्री दोपहर 12 बजे तक होगी। अति आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पहले की तरह ऑनलाइन होगी। ट्रांसपोर्ट, गैस वितरण, पीडीएस, कृषि से संबंधित काम, सरकारी दफ्तर, बैंक आदि को पहले की तरह ही छूट दी गई है। अादेश में सभी निजी नर्सिंग हाेम, क्लीनिक, अस्पताल अाैर उनमें एवं पास स्थित मेडिकल स्टाेर भी अनिवार्य रूप से खाेलने के लिए कहा गया है। इनमें सभी तरह की पैथी की दवाएं बेचने वाली दुकानें शामिल हैं। ये अस्पताल अाैर मेडिकल स्टाेर पूरे कार्यदिवस के लिए खुलेंगे। यह निर्णय निजी डाॅक्टराें से प्रशाासन की बातचीत के बाद लिया गया।

दाल बाजार... खेरीज और थाेक की किराना दुकानें एक दिन छाेड़कर खोली जाएंगी

  • सुबह 7 से 12 बजे: दाल बाजार की थोक किराना दुकानें 13,15,17 मई को तथा फुटकर दुकानें 12,14 व 16 मई को खुलेंगी। अन्य स्थानाें पर स्थित थोक व फुटकर दुकानें, आटा व मसाला पिसाई केंद्र रोज उक्त समय के मुताबिक ही खुलेंगी।
  • सुबह 7 से शाम 5 बजे: आईटी पार्ट्स, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक दुकान एवं गोदाम से सीधे होम डिलीवरी कर बिक्री होगी। सीधे ग्राहकों को किसी भी सामग्री की बिक्री नहीं होगी।
  • सुबह 7 से 12 बजे: नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस प्राप्त ऑटो मोबाइल शोरूम से सर्विसिंग व बिक्री हाे सकेगी।
  • सुबह 7 से 12 बजे: मोहल्लों की किताब, स्टेशनरी, इंर्वटर, बैटरी की एकल दुकानें, पुलिस वर्दी का सामान बिक्री भी हो सकेगी।
  • सुबह 7 से 12 बजे: हेमू कालानी चौक व अस्पताल परिसर की दवा दुकानें पूरे समय, अन्य फुटकर दुकानें खुलेंगी।
  • सुबह 7 से 2 बजे: थोक दवा दुकानें खाेली जा सकेंगी।
  • सुबह 7 से 12 बजे: चुनिंदा पेट्राेल पंप पूरे समय जबकि अन्य इस समय खुलेंगे।
  • सुबह 7 से 12 बजे: निर्माण सामग्री लोहा, बुडन, स्टील, टिंंबर, रंग, हार्डवेयर की दुकानें खुलेंगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Today private hospitals, nursing homes, clinics and medical stores near them will open


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/today-private-hospitals-nursing-homes-clinics-and-medical-stores-near-them-will-open-127293053.html

No comments:

Post a Comment