Monday, May 11, 2020

मुंबई, दिल्ली में फंसे लोगों के ट्रेन से रतलाम तक आने का रास्ता साफ

पश्चिम रेलवे मंडल के रतलाम स्टेशन से होते हुए नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कोविड-19 प्रभाव के कारण वर्तमान में सभी गाड़ियों का परिचालन निरस्त है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से देश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 02951 मुंबई नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 12 मई मंगलवार से प्रतिदिन मुंबई से शाम 5.30 बजे चलकर सूरत (रात 8.23/8.28), वडोदरा(9.48/9.58), रतलाम (रात 1.07/1.10 बजे) और कोटा (रात 3.55/4) होते हुए दूसरे दिन सुबह 9.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02952 नई दिल्ली मुंबई सेंट्रल 13 मई बुधवार से प्रतिदिन नई दिल्ली से शाम 4.55 बजे चलकर कोटा (रात 9.35/9.45), रतलाम (रात 12.35/12.38), वडोदरा (रात 3.54/4.05), सूरत (सुबह 5.28/5.33) होते हुए सुबह 8.45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में ग्यारह थर्ड एसी, पांच सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी के कोच रहेंगे।

यात्री गाड़ियां अगले आदेश तक निरस्त
कोविड-19 प्रभाव के कारण पूर्व में 17 मई तक सभी मेल/एक्सप्रेस, मेमू, डेमू पैसेंजर गाड़ियां निरस्त थी, जिसे रेलवे बोर्ड ने अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। 12 मई से नई दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए 15 स्पेशल गाड़ियों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ श्रमिक स्पेशल गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/paving-way-for-people-stranded-in-mumbai-delhi-by-train-to-ratlam-127292778.html

No comments:

Post a Comment