सिटी रिपोर्टर | भोपाल
प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 171 नए मरीज मिले हैं। इनमें भोपाल के 30 मरीज हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी की मां को संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी। उधर, इंदौर में 81 पॉजिटिव और दो लोगों की मौत हुई है। वहीं बड़नगर में एक ही परिवार के 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब तक यहां चार परिवार संक्रमित मिले हैं। वेद परिवार के 24 सदस्य पहले से संक्रमित हैं, इनमें से 9 ठीक हो चुके हैं, जबकि चार की मौत हो गई है।
राजधानी के जहांगीराबाद और मंगलवारा में संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी जहांगीराबाद में 12, मंगलवारा में 2 नए मरीज मिले हैं। जहांगीराबाद मरीजों की संख्या 177 से बढ़कर 189 हो गई है। मंगलवारा इलाके में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 58 से बढ़कर 60 पर पहुंच गई है। कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए मंगलवारा की 22 हजार की आबादी को सील कर दिया गया है। तहसीलदार दीपक पांडे बताते हैं कि मंगलवारा में आने-जाने के लिए सिर्फ एक रास्ता खुला रखा गया है। ये भी सिर्फ इसलिए क्योंकि इमरजेंसी में किसी को अस्पताल जाना हो तो वह यहां से निकल सके। जहांगीराबाद में पुलिस अनाउंस कर रही है कि यदि किसी का घर छोटा और सदस्य संख्या ज्यादा हो तो वह सूचना दे, उन्हें अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाएगा। सोमवार को इलाके से 205 पुलिसकर्मियों के परिजन और 26 अन्य लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। मंगलवारा क्षेत्र से 17 लोगों को शिफ्ट किया गया है। शेष | पेज 4 पर
इन लोगों के खाने-पीने का इंतजाम भी वही किया जा रहा है। जहांगीराबाद इलाके के तहसीलदार देवेंद्र चौधरी ने बताया कि जिन लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। लक्षण दिखाई देने पर उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।
कोरोना योद्धा
3.5 साल की मासूम समेत35 ने कोरोना को दी मात
चिरायु अस्पताल से सोमवार को पांच जमातियाें सहित 35 काेराेना योद्धाओं को छुट्टी दे दी गई। इनमें अमन काॅलाेनी कराेंद निवासी साढ़े तीन साल की मासूम जेहना और जहांगीराबाद निवासी 70 वर्षीय माेहम्मद शफीक, इटारसी निवासी 72 अहमद अली भी शामिल थे। जिन 35 लाेगाें की छुट्टी हुई उनमें छह लाेग 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। मरीजाें में दूसरे देशाें से आए पांच जमाती भी शामिल हैं। उन्हें प्रशासन की ओर से ताजुल मसाजिद में क्वारेंटाइन किया गया था। सोमवार काे दूसरी रिपाेर्ट भी निगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कोरोना से लड़ाई
भोपाल में तीन दिन में करेंगे डेढ़ लाख लोगों का हेल्थ सर्वे
शहर में कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए जहांगीराबाद, ऐशबाग, मंगलवारा और तलैया क्षेत्र के डेढ़ लाख लोगों का हेल्थ सर्वे 3 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां के 30 हजार परिवारों के सर्वे की जिम्मेदारी पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सौंपी गई है। संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने डीआईजी को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा कि लैब से रिपोर्ट लेट मिलने से दिक्कत आ रही है। इस पर कियावत ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से सैंपल उसी दिन जारी करने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/81-in-indore-30-in-bhopal-13-new-patients-from-same-family-in-badnagar-127292780.html
No comments:
Post a Comment