Saturday, May 16, 2020

पीथमपुर और सागाैर के कंटेनमेंट एरिया से लिए गए सभी 63 सैंपलाें की रिपाेर्ट निगेटिव

नगर के कंटेनमेंट एरिया रामरतन पटेल नगर व सागाैर के चाैधरी माेहल्ले के रहवासियाें में से लिए गए 63 सैंपलाें की रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

बीएमओ डाॅ. चमनदीप अरोरा, डॉ. एनके खांडे, डॉ. रवींद्र जोशी सहित डॉक्टरों की टीम ने गत 13 मई को 63 सैंपल लिए थे। इसमें रामरतन पटेल नगर में 55 व आठ चौधरी मोहल्ले में लिए थे। इन सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। कुल 176 सैंपलिंग हुई थी, इनमें ढोली मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सैंपल भी शामिल थे। शेष 113 सैंपलाें की रिपोर्ट आना बाकी है। बीएमओ अरोड़ा ने बताया सागौर के कंटेनमेंट एरिया को जल्दी खोला जाएगा। रामरतन पटेल नगर में कंटेनमेंट एरिया अभी यथावत रखा जाएगा। यहां एक महिला अभी भी संक्रमित है। सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका ने बताया पीथमपुर हमारे लिए हाई रिक्स वाला क्षेत्र है, क्योंकि उसी से सटा हुआ क्षेत्र महू है। जहां अभी भी कई संक्रमित हैं और महू रेड जोन क्षेत्र में है। इसीलिए हमारी पूरी टीम यहां निगरानी रख रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/pithampur/news/report-negative-of-all-63-samples-taken-from-the-containment-area-of-pithampur-and-sagair-127310302.html

No comments:

Post a Comment