‘कोरोना’ के आतंक के बीच बोले जैकी चैन...**
Âकोरोना वायरस से चीन में मरने वालों का आंकड़ा 2835 तक पहुंच चुका है। 79 हजार 251 मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में सुपरस्टार जैकी चैन के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। इस पर खुद जैकी ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है। चिंता करने के लिए सभी का दिल से शुक्रिया। मैं सुरक्षित और तंदुरुस्त हूं। उम्मीद करता हूं कि आप सभी स्वस्थ होंगे।’
बता दें कि कोरोना के कारण ही जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ का अप्रैल प्रीमियर और चाइना टूर कैंसिल हो गया है। वहीं, ‘मुलान’ का चीन में रिलीज होना भी अभी तय नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की करीब पांच फिल्मों की शूट लोकेशन बदली गई है। इनमें से तीन बॉलीवुड, एक तमिल और एक तेलुगु फिल्म है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-heartfelt-thanks-to-the-fans-for-worrying-i39m-safe-and-healthy-063605-6754245.html
No comments:
Post a Comment