Sunday, March 22, 2020

राजकोट से वापस आए युवकों की जांच की


आगर मालवा | अन्य राज्यों में काम-काज के लिए गए लोग अब वहां से वापस अपने गांव आ रहे हैं। गत दिवस रणायरा केलवा के 6 युवक गांव पहुंचे तो सचिव ने उन्हें चेकअप के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅ मनीष कुरील ने इन युवकों की जांच की। युवक कालूसिंह, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, प्रधान सिंह का कहना है कि वे राजकोट में केटरिंग का काम करते हैं। वहां के हालात सामान्य न होने पर गांव आए थे। डाॅ. मनीष कुरील ने जांच के बाद युवकों से कहा कि लोग अपने घरों में रहे तथा घरों से बाहर न निकले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-investigated-the-youths-who-came-back-from-rajkot-062540-6897782.html

No comments:

Post a Comment