Saturday, March 7, 2020

स्वच्छता संदेश के साथ सात दिनी रासेयाे शिविर का हुआ समापन


समापन दिवस पर अपर कलेक्टर साेलंकी स्वयं सेवकाें के साथ शामिल हुए।

धार | महाराजा भोज शासकीय महाविद्यालय धार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुअा। सरदारपुर, कुक्षी, बदनावर, मनावर, धरमपुरी, धामनोद, पीथमपुर एवं जिले के अन्य महाविद्यालयों के लगभग 200 स्वयं सेवकों के सात दिनी प्रशिक्षण लिया अाैर सेवा याेजना के कई कार्य किए। समापन धार नगर की दंडाधिकारी दिव्या पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

अध्यक्षता नगरपालिका के सीएमओ वीके शर्मा ने की। विशेष अतिथि एसबीआई धार के मुख्य प्रबंधक आशीष गार्गव एवं मनोज मदेल थे। अतिथियों का स्वागत जिला संगठक डाॅ. डीके वर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. इंजू खान, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. केएस चाैहान, डाॅ. लक्ष्मी बघेल द्वारा किया गया। डाॅ. साधना चाैहान का विशेष योगदान रहा।

शिविर का शुभारंभ 28 फरवरी काे महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एचएल फुलवरे द्वारा किया गया था। 5 मार्च को स्वच्छता (पाॅलिथीन मुक्त) अभियान के तहत लालबाग से मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने स्वयं सेवकों को स्वच्छता (पाॅलिथीन मुक्त) के संदेश के साथ अभियान की शुरुअात की थी। एसबीआई के क्षेत्रिय प्रबंधक दिनेशचंद्र अग्रवाल ने भी उपयोगी सुझाव दिए। स्वयं सेवकों को एसबीआई के सौजन्य से टी-शर्ट दी गई। नपा ने चार कचरा गाडी, मास्क, हाथ दस्ताने, झाडू, टगारी, केरीबेग, बाल्टी, फावडे एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई। प्रदीप तिवारी, ओम परमार, संदीप मीणा, कमलेश चाैधरी, डाॅ. दारासिंह वास्केल, डाॅ. बीडी श्रीवास्तव, प्राे. आनंद रणदिवे, प्राे. सुनील पाठक, डाॅ. गजेन्द्र उज्जैनकर, डाॅ. टीसी नरगावे अन्य का सहयाेग रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news seven day raceay camp concluded with cleanliness message


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-seven-day-raceay-camp-concluded-with-cleanliness-message-070549-6802055.html

No comments:

Post a Comment