Saturday, March 7, 2020

हवाई फायर कर गांव में सनसनी फैलाने वाला आरोपी पकड़ा


जिगना पुलिस ने शनिवार को ग्राम डांगकरैरा में स्थित पहाड़ी के पास से बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का कट्‌टा व राउंड जब्त किया गया।

थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि 11 जनवरी को ग्राम पलोथर में आरोपी सुमित पुत्र पंजाब सिंह यादव ने अपने साथी अफसर सिंह यादव व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर गांव के ही अंशुल पुत्र बलवीर सिंह यादव के घर पर रात के समय हवाई फायर किए थे और मारपीट कर दी थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को डांगकरैरा की पहाड़ी के पास से 315 बोर का कट्‌टा व राउंड के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पूर्व में भी जिगना व बड़ौनी प्रकरण दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-the-accused-caught-in-sensationalism-in-the-village-by-firing-air-070513-6801744.html

No comments:

Post a Comment