Thursday, March 19, 2020

सामूहिक नहीं, रिश्तेदारों के साथ करेंगे ज्वारों का पूजन

चल समारोह व भंडारा भी स्थगित

खरगोन | कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। इसी तारतम्य में जम्बू ब्राह्मण समाज ने गणगौर पर्व में भीड़ से परहेज रखने का निर्णय लिया है। समाजजन जवारों का सामूहिक पूजन की बजाय सिर्फ रिश्तेदारों के बीच ही पूजन करेंगे। 20 मार्च से जवारों के लिए मूठ रखने के साथ पर्व शुरू होगा। 27 मार्च से पाट स्थापना के साथ तीन दिनी उत्सव मनाया जाएगा। बैठक में यह निर्णय माता की बाड़ी में भीड़ कम रखने के मद्देनजर लिए गए। इस दौरान महेश नारायण परसाई, हेमंत खोड़े, सदानंद घोड़े, दीपक घोड़े, देवेंद्र पाठक, अमित खोड़े, अनूप परसाई आदि थे।

समाज के सुबोध जोशी ने बताया बाकीमाता से सीता मंगल भवन चल समारोह व भंडारा स्थगित कर दिया है। बैठक में जिन परिवारों में माता के जवारे घर पर लाए जाते हैं व रथ सज्जा होती है केवल वे ही माता की बाड़ी में टोकनी देंगे। बाकी परिवार टोकनी नहीं देंगे। गणगौर तीज पर पाट स्थापना के बाद माताजी का अपने घरों में ही पूजन करेंगे। पड़ोसी व रिश्तेदार दर्शन पूजा करेंगे। चतुर्थी को शाम 5 बजे रथ सीता मंगल भवन पहुंचेंगे। यहां 7 बजे पूजन व आरती होगी। बौड़ाने पर केवल रथ वाले परिवार ही शामिल होंगे। आमंत्रितों के लिए ही यजमान भोजन प्रसादी रखेंगे। सीता मंगल भवन में ही जवारों का विसर्जन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-will-worship-tides-with-relatives-not-collective-063615-6880065.html

No comments:

Post a Comment