Saturday, March 21, 2020

गाेशाला की कार्यकारिणी के आज होने वाले चुनाव स्थगित


मगरधा राेड स्थित श्री दयोदय पशुधन संरक्षण समिति द्वारा रविवार को आयोजित किए जाने वाले चुनाव स्थगित कर दिए हैं। मुख्य संयोजक अनूप बजाज ने बताया कि काेराेना वायरस का इन दिनाें प्रकोप है। शासन प्रशासन ने भी अभी अायाेजनाें पर एहतियात के ताैर पर राेक लगाई है। इसे देखते हुए रविवार काे हाेने वाले गाेशाला कार्यकारिणी के चुनाव स्थगित किए गए हैं। बजाज ने बताया कि अाने वाले दिनाें में इसकी नई तारीख तय कर सभी काे सूचना दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-elections-to-the-executive-of-gashela-postponed-today-071552-6893278.html

No comments:

Post a Comment