Wednesday, March 25, 2020

आॅर्डनेंस के एसिड सेक्शन में अल्काेहल ताे है पर रॉ मटेरियल इंदौर, पुणे से अाएगा


सरहद पर सेना के लिए दुश्मन से मुकाबला करने हथियार बनाने वाले अब नई जंग के लिए तैयार हैं। इटारसी अाॅर्डनेंस फैक्टरी पहले चरण में हैंड सैनेटाइजर तैयार करेगी।

फैक्टरी के एसिड सेक्शन में अल्काेहल ताे है अन्य रॉ मटेरियल लेने के लिए फैक्टरी के दाे वाहन इंदौर और पुणे रवाना हो गए हैं। जल्द ही अायुधकर्मी इसका उत्पादन शुरू कर देंगे। आयुध निर्माणी आवडी तथा शाहजहांपुर फेस मास्क बनाएंगी।

उपस्कर आयुध निर्माणी कानपुर ओवरऑल ड्रेस तथा टेंट बनाएंगी। आयुध निर्माणी मेडक वेंटिलेटर बनाएगी। खमरिया तथा इटारसी अार्डनेंस फैक्टरी हैंड सैनेटाइजर बनाएंगी।

इन फैक्टरियाें में यह उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। अाॅल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष एसएन पाठक और महासचिव श्रीकुमार ने कहा कि कुछ आयुध निर्माणियों ने उत्पादन शुरू कर स्थानीय प्रशासन को बचाव सामग्री उपलब्ध कराना शुरू भी कर दिया है।

अायुध निर्माणी एम्पलॉइज यूनियन के सचिव योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने आयुध निर्माणियाें काे मास्क, सैनेटाइजर, एप्रिन अाैर दूसरे अन्य रक्षक संसाधन तैयार करने काे कहा है। फेडरेशन के जेसीएम 2 मेंबर आरएन शर्मा ने कहा कि देश को बहुत अधिक मात्रा में संक्रमणरोधी मास्क, ओवरऑल सैनेटाइजर तथा जीवन रक्षक वेंटिलेटर की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। देश की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए अार्डनेंस फैक्टरी भी अपना सहयोग देंगी। एम्पलॉइज यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र मालवीय, महासचिव अनिल पटेल, भागीरथ प्रसाद, रामकुमार चौधरी, अभिनंदन चौधरी, गोविंद सोनी, दिलीप गरजे, अनूप पटेल, बसंत राय, दीपक चौरे ने कहा कि आपदा के समय में आयुध निर्माणी संगठन का हर कर्मचारी देश की जनता के साथ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-there-is-alkaline-in-the-acid-section-of-the-ordnance-but-the-raw-material-will-come-from-indore-pune-072523-6915285.html

No comments:

Post a Comment