Sunday, March 22, 2020

सुरक्षाकर्मियों पर फिर लगा मारपीट का आरोप


जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डाें पर रविवार को फिर दलित विकलांग युवक से मारपीट का आरोप लगा है। उक्त विकलांग युवक तेजूलाल गुजराती निवासी चिकली सौंधिया उसकी प|ी संजूबाई को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। तेजूलाल का कहना था कि मेरी प|ी के साथ और भी परिवार की महिलाएं आई थी। जब परिवार की एक महिला ने आकर मुझे बताया कि संजूबाई की तबीयत बिगड़ रही है तथा उसे उज्जैन ले जाना पड़ सकता है, तो वह उनके साथ जाने लगा। परिसर में सफाईकर्मी पोछा लगा रही थी। जल्दबाजी में ध्यान नहीं रहा तो सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मी चिल्लाने लगे। समझाने पर मारपीट की। इस दौरान चौकी में तैनात पुलिसकर्मी भी बचाने नहीं आए।

बेटी का इलाज कराने आए युवक को रोका: रविवार को गांव उमरपुर निवासी कनीराम उसकी 2 माह की बेटी जो काफी देर से रो रही थी। उसका इलाज कराने के लिए जब जिला अस्पताल पहुंचा तो गार्डाें ने अंदर नहीं जाने दिया। बोले, केवल इमरजेंसी केस ही डाॅक्टर देखते हैं। कनीराम का कहना था कि बार -बार कहने पर भी उसे अंदर नहीं जाने दिया।

इस विकलांग युवक के साथ की थी गार्डाें ने मारपीट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news security personnel again accused of assault


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-security-personnel-again-accused-of-assault-062556-6897770.html

No comments:

Post a Comment