ग्वालियर| शहर में कचरा कलेक्शन के लिए निकले सफाई संरक्षक कन्हैया पुत्र मुन्नालाल बुधवार को हादसे का शिकार हो गए। जब वह लक्ष्मीगंज स्थित कचरा सेंटर पर गाड़ी को खाली कर रहे थे तभी वाहन का रेडियेटर फट गया। उसमें भरा गरम पानी सफाई संरक्षक के पैर और शरीर पर आकर गिरा। उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। उनकी ड्यूटी वार्ड-3 में कचरा कलेक्शन में नगर निगम के कचरा वाहन पर लगी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-corporation-cleaning-patron-injured-due-to-radiator-explosion-070616-6913935.html
No comments:
Post a Comment