कोरोना वायरस का प्रकोप अब तक करीब 95 देशों में फैल चुका है। इस बीच आए दिन सोशल मीडिया में कोरोना वायरस से जुड़े कई गीत और मीम्स वायरल हो रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से देश में भी ऐसे कई गीत सामने आए हैं। कुछ ऐसा ही एक गाना जबेरा के युवा गायक शिवांश विश्वकर्मा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ये वायरस है बड़ा, इसको मिटाना है कोरोना है जो बड़ा इसको हराना है, हमें करके दिखाना है जिएगा ये भारत मेरा वायरस से भारत से भाग जाने के लिए गीत के जरिए अनुरोध कर रहे है। यह वीडियो रविवार शाम की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खूब पसंद किया जा रहा है खूब लाइक शेयर मिल रहे हैं।
इस गाने में लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करने सहित कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की शासन प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गाने में सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से नहीं बल्कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव सतर्कता से जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से गया गया है। गौरतलव हो कि शिवांश विश्वकर्मा जबेरा के द्वारा विगत वर्ष दमोह आइडल का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। साथ ही भातखंडे संगीत महाविद्यालय जबलपुर से अपनी संगीत की शिक्षा ले रहे हैं।
इंडियन आइडल में भी दे चुके प्रस्तुति: शिवांश पिछले वर्ष इंडियन आइडल में ऑडिशन तक पहुंच चुके हैं। दमोह जिले में कम उम्र में संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। शिवांश संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अपने पिता शिक्षक नर्मदा विश्वकर्मा एवं बड़े भाई तरुण का बड़ा योगदान है। दोनों ही शिवांश को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। वहीं हम जबेरा वाले ग्रुप एवं स्मार्ट गांव जबेरा की टीम से जुड़कर लगातार सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहते हैं। जबेरा ग्राम की युवा प्रतिभा शिवांश विश्वकर्मा गायकी व म्यूजिक में अपनी प्रतिभा के चलते नगर वासियों के चहेते शिंगर बने हुए हैं।
बनवार। काेराेना वायरस काे लेकर गाना गाता जबेरा का शिवांश विश्वकर्मा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-39this-is-a-big-virus-it-has-to-be-erased-we-have-to-defeat-corona39-song-going-viral-on-social-media-072726-6907912.html
No comments:
Post a Comment