इटारसी| कीरतपुर के पास जिलवानी में नपा का डंप किया हुअा कचरा अाग से धधक रहा है। नजदीक ही खेताें में गेहूं की फसल लगी है। बुधवार काे तेज हवा चलने पर कचरे की अाग खेत तक पहुंच गई। खेत के कुछ हिस्से में अाग लग गई। किसानाें ने खतरा भांपकर पुलिस अाैर प्रशासन काे सूचित किया। तब अार्डनेंस फैक्टरी अाैर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड ने अाकर अाग पर काबू पाया जिससे किसानाें का बड़ा नुकसान टल गया। स्थल पर ताहसीलदार भी अा गईं। किसानाें ने पिछले हफ्ते ही जलते हुए कचरे से अाग लगने की अाशंका जताई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-fire-in-the-garbage-of-jilwani-reached-the-fields-the-fire-broke-out-the-big-accident-averted-072600-6915296.html
No comments:
Post a Comment