चंदन नगर पुलिस के अनुसार, मृतका सिरपुर निवासी 34 वर्षीय सीमा पति वीरेंद्र सिंह गौड़ थी। उसके चाचा निर्मल सिंह चंद्रावत ने बताया कि दामाद वीरेंद्र एआईसीटीएसएल कंपनी में कैशियर है। सीमा और उनकी शादी जुलाई 2019 में हुई थी। बकौल निर्मल सिंह, सीमा ने उन्हें बताया था कि पति उसे सामाजिक प्रथाओं में बांधकर रखना चाहता था। उससे दहेज में पांच लाख रुपए मांगे। इससे तनाव में आकर सीमा दो महीने के लिए देवास स्थित मायके चली गई थी।
सुलह कर दो माह बाद ससुराल भेजा था
चाचा के अनुसार, नई शादी होने के कारण उसका पल्लू गिर जाता था। पति कहता था कि घर-परिवार और रिश्तेदारी में हर महिला घूंघट रखती है, तो तुम्हारा कैसे गिर जाता है? ऐसी ही कई प्रताड़ना और आपसी विवादों के चलते वह परेशान हो चुकी थी। उसे रंगपंचमी के अगले दिन ही सुलह कर ससुराल भेजा था। इसके बाद फिर उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी। हालांकि परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई। वहीं, वीरेंद्र के परिवार से जुड़े लोगों ने कहा पति-पत्नी में तालमेल नहीं था। उनमें अनबन होती थी, पर सिर का पल्लू गिरना या दहेज प्रताड़ना जैसा कुछ नहीं है। शादी में वीरेंद्र को बाइक मिली थी। उसने अब तक बाइक नहीं चलाई तो उसे क्यों मारेगा? सीमा भी अच्छी थी, पर पति से विवाद में उसने जान दी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/if-the-pallu-fell-from-the-head-in-the-house-too-the-husband-used-to-beat-her-the-wife-hanged-127024316.html
No comments:
Post a Comment