Monday, March 23, 2020

ये जान की परवाह किए बिना साफ कर रहे शहर, अब अापकी बारी घर में रहकर इनकी मेहनत सफल बनाएं


शहर के स्वच्छता दूत अपनी जान की परवाह किए बगैर अापके लिए सुबह से लेकर देर रात तक सफाई में जुटे हुए हैं। अब अापकी जिम्मेदारी है कि अाप इनकी मेहनत पर पानी न फेरें, घर से बाहर न निकले, गंदगी ना फैलाएं अाैर इनकी मेहनत काे सफल बनाएं। गीला-सूखा कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें।

काेराेना वायरस के संक्रमण काे लेकर प्रशासन हर संभव एहतियात बरत रहा है। एेसी विषम परिस्थितियाें में भी नपा के 302 सफाईकर्मी अापकाे संक्रमण से बचाने सुबह, शाम व रात में भी काम पर लगे हुए हैं। उनके समर्पण का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि साप्ताहिक अवकाश भी निरस्त हाे गए हैं। उनकी टीम नाली में स्प्रे किया जा रहा है। शाम से लेकर देर रात तक फागिंग मशीन से धुअां करने में लगे हैं।

वायरस के संक्रमण के चलते नपा ने स्वच्छता दूतों की अलग- अलग ड्यूटी तय की है। स्वच्छता दूत सुबह 5:30 बजे से लेकर देर रात तक शहर की सफाई में अपने अपने क्षेत्राे में लगे हैं। राेजाना शहर के 6 वार्डाें में विशेष सफाई की जा रही है। दाेपहर 2 बजे से एक टीम नालियाें व पानी भरे प्लाॅटाें के अासपास कीटनाशक का छिड़काव कर रही है। शाम से फागिंग मशीन से धुअां छाेड़ा जा रहा है।

सेनेटाइज किए जा रहे वार्ड : वायरस के संक्रमण की राेकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान में वार्डाें में स्प्रे कराकर सेनेटाइज किया जा रहा है। बाजार व अन्य जगहाें पर खड़ी बाइक व अन्य वाहनों और कचरा पेटियों पर भी प्रेशर मशीन से स्प्रे कर सेनेटाइज किया जा रहा है। साेमवार काे वार्ड क्रमांक 17, 18, 19, 20, 21 व 22 व सेनेटाइज किया।

हरदा। संक्रमण काे राेकने गाड़ियाें पर सेनेटाइज करते हुए स्वच्छता दूत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news regardless of your life these cities are being cleaned now it is your turn to make their hard work successful by staying at home


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-regardless-of-your-life-these-cities-are-being-cleaned-now-it-is-your-turn-to-make-their-hard-work-successful-by-staying-at-home-072019-6904119.html

No comments:

Post a Comment