हरदा| जिला अस्पताल में शनिवार काे अाशा कार्यकर्ताअाें की बैठक हुई। इसमें उन्हें काेराेना से बचाव के लिए लाेगाें काे जागरूक करने की जानकारी दी। अाईईसी सलाहकार केेकेे राजाेरिया ने बताया कि सीएमएचअाे डाॅ. केके नागवंशी ने बैठक ली। इसमें सभी अाशा कार्यकर्ताअाें से कहा कि वे लाेगाें काे इसके लक्षण अाैर बचाव के लिए बरती जाने वाली बाताें की विस्तार से समझाइश दी। उन्हाेंने बार-बार हाथ धाेने, घर में बाहर से अाने वालाें के हाथ पैर घर के बाहर साबुन से धुलवाने के लिए सभी काे प्रेरित करने की बात कहीं। सीएमएचअाे ने कहा कि बाहर से अाने वाले लाेगाें की सूचना प्रशासन या डाॅक्टराेें काे हेल्प लाइन नंबराें पर जरूर दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-cmha-held-a-meeting-of-asha-workers-explained-071523-6893268.html
No comments:
Post a Comment