Sunday, March 22, 2020

जनता कर्फ्यू में स्वेच्छा से लोग घरों में बंद रहे, बाहर सन्नाटा


कोरोना से जंग जीतने के लिए जनता कर्फ्यू मंे स्वेच्छा से लोग घरों से नहीं निकले। रविवार को शहर ऐतिहासिक रूप से बंद रहा। रेल, बस, ऑटो वाहन भी नहीं चले। दिनभर पूरे शहर में सन्नाटा रहा। नगर पालिका ने पूरे नगर का सैनिटाइजेशन किया। नगर में पुलिस व प्रशासन लगातार भ्रमण करता रहा।

सभी कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। रेलवे स्टेशन पर एक भी यात्री नहीं दिखा। बस स्टैंड पर खाली बसें ही खड़ी थी। बस स्टैंड पर हमेशा रहने वाली चहल-पहल होटलों, बसों के बंद रहने से सन्नाटे में तब्दील हो गई। कोर्ट चौराहे पर जहां दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है, वहां विवेकानंद प्रतिमा के यहां एक वाहन भी नहीं दिखाई दिया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद का पूर्ण असर रहा। ग्राम पीरझलार के बस स्टाप और यात्री प्रतीक्षालय सूना रहा। गांव के राहुल चौधरी ने बताया गांव से जाने वाली एक भी बस गांव से नहीं गुजरी और चौकीदार गांव में बंद के दौरान गश्त लगाता रहा।

लोगों ने थालियां और ताली बजाकर किया अभिनंदन

कोरोना से जंग लड़ने वाले योद्धाओं का आभार व अभिनंदन करने के लिए शाम 5 बजे शहर गूंज उठा। 10 मिनट तक विभिन्न तरह के वाद्यों और थाली व ताली की गूंज ने मानो जैसे कोरोना को ललकारा। थाली-ताली बजाने में 98 वर्षीय रतनलाल गोखरू से लेकर पांच से सात वर्ष के बच्चे भी शामिल हुए। उधर, पत्रकार और टोरंटो काॅलोनी के लोगों ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। आवश्यक वस्तुएं पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स खुले रहे लेकिन सुनसान दिखे।

9 बजे हुई चहल-पहल

शहर का गांधी चौक, डाबरी चौक, सुभाष रोड, महाराणा प्रताप चौक, शिवाजी रोड सहित शहर की शिक्षक, व्यास, मोरवाल, आदिनाथ काॅलोनियों में भी सन्नाटा रहा। जूना शहर, आजाद चौक, मोचीसेरी, बोहरा गली, अडान मोहल्ला, मालीसेरी में भी यही हाल देखे गए। रात 9 बजते ही बाजारों में लोगों का आवागमन शुरू हो गया।

दवा का छिड़काव किया गया।

स्टेशन परिसर पर सन्नाटा रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnagar News - mp news people remained closed in houses silence outside in public curfew
Badnagar News - mp news people remained closed in houses silence outside in public curfew


source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-people-remained-closed-in-houses-silence-outside-in-public-curfew-062610-6896905.html

No comments:

Post a Comment