Tuesday, March 24, 2020

आरोप : कपिलधारा कूप स्वीकृत कराने के लिए भटक रहा ग्रामीण


मेघनगर जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खच्चरटाेड़ी में अधिकारी-कर्मचारी कपिलधारा योजना का लाभ देने में आनाकानी कर रहे हैं। दिनेशचंद्र साबलिया ने बताया जनपद सीईओ द्वारा कपिलधारा योजना से वंचित किया जा रहा है। कई बार इसके लिए चक्कर लगाए लेकिन काम नहीं किया जा रहा।

साबलिया का कहना है अक्टूबर 2019 में आवेदन किया था। ग्राम सभा में अनुमोदित कर ठहराव प्रस्ताव बनाकर जनपद पंचायत भेजा गया। लेकिन करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी मेघनगर जनपद से कपिल धारा की स्वीकृति नहीं दी जा रही है। साबलिया का आरोप है कि जनपद सीईओ वीरेंद्र रावत के पास जब भी कूप के लिए जाते हैं हर बार नया बहाना बनाया जाता है। कई बार इंजीनियर राजेश वाघेला के पास भेजा जाता है। तो कभी एडिशनल प्रोग्राम ऑफिसर संजय माल के पास चक्कर लगवाया जा रहा है। साबलिया ने अब जनपद सीईओ की शिकायत कलेक्टर से की है। लॉकडाउन के चलते उन्होंने कलेक्टर को ईमेल के जरिये शिकायत भेजी है।


संदीप शर्मा, जिपं सीईओ, झाबुआ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/jhabua/news/mp-news-accusation-villagers-wandering-to-get-kapil-dhara-coup-approved-073028-6908453.html

No comments:

Post a Comment