Saturday, March 21, 2020

95 साल पुराना जिला अस्पताल का भवन टूटेगा, 17 करोड़ से बनेगा 200 बिस्तर का नया अस्पताल


जिला अस्पताल परिसर में हनुमान मंदिर के सामने बना 95 साल पुराना भवन अब टूटेगा। इसके स्थान पर 17 कराेड़ रुपए की लागत से तीन मंजिला (जी प्लस थ्री) नया अस्पताल भवन बनेगा। इसमें तीन लिफ्ट हाेंगी। इसमें दाे लिफ्ट मरीजाें तथा एक डाॅक्टर व स्टाफ के लिए हाेगी। नए भवन में चार प्रवेश द्वार हाेंगे। इन्हीं के बगल से चार चढ़ाव बनेंगे। एक रैंप भी बनेगा, जिससे मरीजों को तीन मंजिल तक पहुंचाया जा सकेगा। नए अस्पताल भवन के लिए 1.77 कराेड़ रुपए से फर्नीचर व उपकरण खरीदे जाएंगे। 200 बिस्तर के नए भवन काे बनाने के लिए पुराना भवन ताेड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया एक माह में पूरी कर कर ली जाएगी।

पुराने जिला अस्पताल में 100 मरीजाें काे भर्ती करने की क्षमता है। वर्तमान में 152 मरीज भर्ती हैं। जगह की कमी की वजह से ट्रामा सेंटर में मरीजाें काे भर्ती कर इलाज करना पड़ता है। इसी वजह से प्रशासन ने 200 बिस्तर के नए जिला अस्पताल भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें 18.77 कराेड़ रुपए से नया भवन बनेगा। इसमें 1.77 कराेड़ रुपए फर्नीचर व उपकरण के शामिल हैं।

जिला अस्पताल के ग्राउंड फ्लाेर पर 2685.60 वर्गफीट में निर्माण हाेगा। यहां पर ओपीडी की सुविधा हाेगी। अलग-अलग कारें में डाॅक्टर मरीजाें की जांच करेंगे। मरीजाें काे एक्सरे, साेनाेग्राफी, लैब सहित अन्य जांचाें की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में जिला अस्पताल में जांच के लिए मरीजाें काे भटकना पड़ता है। खून, पेशाब की जांच के पुराने भवन से निकलकर लैब तक जाना पड़ता है। ब्लड बैंक भी पुराने गेट के सामने हैं। इन्हें ढूंढने में मरीजाें काे परेशान भी हाेना पड़ता है। लेकिन नए भवन में जांच की सुविधा ग्राउंड फ्लाेर पर हाेगी।

ट्रामा में पुरुष वार्ड, शिशु व महिला वार्ड नए भवन में : जगह की कमी की वजह से वर्तमान में जिला अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर में पुरुष वार्ड बनाया है। शिशु व महिला वार्ड पुराने भवन में है। मेटरनिटी विंग भी पुराने भवन में ही है। अलग-अलग जगह मरीजाें काे भर्ती करने से उनके परिजनाें काे परेशान हाेना पड़ता है।

निर्माण शुरू कराएंगे


डाॅ. शिरीष रघुवंशी, सिविल सर्जन

हरदा। जिला अस्पताल का पुराना भवन टूटेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news 95 year old district hospital building will be demolished 200 bed hospital to be built from 17 crore


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-95-year-old-district-hospital-building-will-be-demolished-200-bed-hospital-to-be-built-from-17-crore-071543-6893276.html

No comments:

Post a Comment