Friday, March 20, 2020

वार्ड-8 के लोग बोले- नहीं आते सफाईकर्मी, सीएमओ ने दरोगा काे फटकारा


नगर पालिका सीएमओ ज्योति सिंह शुक्रवार को पूरे अमले के साथ शहर के वार्ड क्रमांक 8 में नपा द्वारा कराई जा रही साफ-सफाई का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए साफ-सफाई को लेकर उनकी राय जानी। इस दौरान वार्डवासियों ने कहा कि वार्ड की कॉलोनियों में साफ-सफाई करने के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारी महीने में कभी-कभार ही आते हैं। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा लेने के लिए गाड़ी तो आती है लेकिन वह एक-दो गलियों से कचरा लेकर वापस लौट जाती है। इस संबंध में हम लोगों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी गई है। स्थानीय लोगों की बात सुनकर सीएमओ ने सफाई दरोगा रघुवीर को बुलाकर फटकार लगाते हुए वार्ड की सड़कों से कचरे का उठाव आैर जल निकासी के आठ दिन का समय देते हुए कहा कि तय समय पर काम नहीं हुआ तो मुझे तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करना पड़ेगी। गौरतलब है शुक्रवार सुबह 7.30 बजे सीएमओ ज्योति सिंह, एचओ दीपेंद्र सिंह सेंगर, सफाई निरीक्षक नरेंद्र गुप्ता, वाहन प्रभारी इंद्रेश चौहान सहित अमले के साथ वार्ड क्रमांक 8 के बरूआ नगर और गणेश कॉलोनी पहुुंची। वहां पर उन्होंने सड़कों पर लगे कचरे के ढेर और सड़कों पर जलभराव को देखा। सीएमओ को मोहल्ले में निरीक्षण करते देख स्थानीय लोगों भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और सीएमओ ज्योति सिंह से कहा कि मैडम आप से पहले कोई भी नपा सीएमओ साफ-सफाई की व्यवस्था को देखने नहीं आए। वर्तमान में वार्ड की सफाई व्यवस्था नपा के कागजों में चल रही है। यहां पर महीने में कभी-कभार ही सफाई कर्मचारी झाडू लगाने और कचरा उठाने के लिए आते हैं। डोर टू डोर कचरा लेने के लिए नपा की गाड़ी तो आती है लेकिन गाड़ी कॉलोनियों की एक-दो गलियों से डोर टू डोर कचरा लेकर वापस चली जाती है। ऐसी स्थिति में हम लोगों को मजबूरी में घर का कचरा बाहर रोड के किनारे डालना पड़ रहा है। इस संबंध में हम लोगों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई है।

ड्यूटी पर जो कर्मचारी नहीं मिलेगा उसे हटाया जाएगा

सीएमओ ने कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कराई है, जो कर्मचारी अनुपस्थिति मिलेगा तो उसको हटा दिया जाएगा।
दीपेंद्र सिंह सेंगर, एचओ, नपा भिंड

प्लाट मालिकों को नोटिस देने के दिए निर्देश

निरीक्षण करने के दौरान सीएमओ ने वार्ड के अंदर ऐसे खाली प्लाट देखे जिनमें जलभराव होने के साथ कचरा और गोबर का डंप लगा हुआ है। खाली प्लाटों में फैली गंदगी को देखकर सीएमओ सिंह ने एचओ दीपेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों के खाली प्लाट में जलभराव और कचरे का डंप लगा हुआ है उनको नोटिस दिए जाएं।

गुणवत्ताहीन हो रहा है नाली निर्माण कार्य

वार्ड में नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही नाली और सड़क का सीएमओ ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए वार्डवासियों ने कहा कि मैडम हमारे वार्ड में नपा द्वारा जो निर्माण कराया जा रहा है, वह काम गुणवत्ताहीन हो रहा है। वहीं ठेकेदार नाली का काम बीच में अधूरा छोड़ दिया है। नाली बनाने से पहले ठेकेदार ने लेवल नहीं लिया।

वार्ड का निरीक्षण करतीं सीएमओ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news people of ward 8 said cleaners do not come cmo rebuked the inspector


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-people-of-ward-8-said-cleaners-do-not-come-cmo-rebuked-the-inspector-063103-6885292.html

No comments:

Post a Comment