Sunday, March 1, 2020

रजवांस से 8 दिन पहले लापता हुए किसान का शव खेत के कुएं में मिला


बांदरी थाना के तहत रजवांस से 8 दिन पहले लापता हुए किसान का रजवांस के पास खेत मे बने कुएं में शव तैरता मिला है। मृतक किसान के परिजनों ने गांव के कुछ लोगो पर रंजिश ,जमीनी विवाद के चलते हत्या के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को किसान मंगल चढ़ार रजवांस गांव से लापता हो गए थे, जिसकी किसान के पुत्र ने बांदरी थाने में 24 फरवरी को गुम हो जाने पर गुमइंसान का मामला दर्ज कराया था । रविवार को किसान के खेत के पास बने कुएं में शव तैरता मिलने से लाेग हतप्रभ रह गए। इसकी सूचना थाना बांदरी पुलिस काे दी, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतक किसान मंगल चढ़ार के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। गांव के कुछ लोगो से पुरानी रंजिश ,जमीनी मामला होना बताया है ।

बांदरी पुलिस का कहना कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर 24 फरवरी को बांदरी थाने में गुम इंसान का मामला कायम किया गया था , रजवांस चौकी प्रभारी को जांच सौपी गई थी। अब कुएं में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई ,शव को निकलवा कर जिसकी शिनाख्त गुम इंसान मंगल चढ़ार के रूप के हुई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ,परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपो पर कहा कि इन बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-dead-body-of-farmer-found-8-days-before-rajawans-found-in-farm-well-063551-6754227.html

No comments:

Post a Comment