महेश्वर | यहां से लगभग 5 किलोमीटर दूर गवला क्षेत्र में भिलट बाबा के मंदिर से 27 फरवरी को लोटन बाबा ने जमीन पर लेटते हुए नर्मदा तट तक की यात्रा शुरू की। रविवार देररात बाबा महेश्वर पहुंचे। रात्रि विश्राम बाद यमुना कुंज परिसर से सोमवार सुबह 10 बजे मां नर्मदा जी की फोटो की पूजा कर अागे की यात्रा शुरू की। नगर से ढोल धमाके के साथ जमीन पर लेटते हुए लोटन बाबा नर्मदा तक पहुंचे। बाबा ने बताया 5 दिन में 5 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। भिलट देव मंदिर गवला व लोटन बाबा अनुयायी मनोज पाटीदार, विजू दरबार, अरविंद वर्मा, कालूसिंह दरबार, नटू यादव आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-lotan-baba39s-visit-completed-on-the-narmada-coast-in-5-days-063628-6762942.html
No comments:
Post a Comment