बाहर के राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास थर्मल स्क्रीनिंग मशीन सिर्फ 2 हैं। जबकि जिले के 4 प्रमुख मार्ग और कई छोटे रास्ते गुजरात और राजस्थान की सीमा से जुड़े हैं। इन दो मशीनों में से एक पिटोल बॉर्डर पर जांच के लिए दे रखी है और दूसरी जिला अस्पताल में है। ऐसे में बाहर से बिना स्क्रीनिंग के लोगों के आने का खतरा बना हुआ है।
कोरोना को लेकर नोडल
अफसर बनाए गए डॉ. योगेश अजनार ने बताया, विभाग ने शासन से 2 और मशीनों की मांग की है। जल्दी ही मिल जाएगी।
चैत्र नवरात्र में निकलने वाली प्रभातफेरी निरस्त
थांदला | नगर में 19 वर्षों से युवा रामायण मंडल द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी इस बार चैत्र नवरात्रि में नहीं निकलेगी। लॉकडाउन के चलते मंडल ने यह निर्णय लिया है। रामायण मंडल के कमलेश नागर ने बताया हर बार नौ दिनों तक प्रातः 5.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाती है, लेकिन इस बार इसे निरस्त किया गया है। इसके अलावा बड़े रामजी मंदिर पर बांटा जाने वाला नीम का शरबत भी नहीं पिलाया जाएगा।
आप स्क्रीनिंग कराना चाहें तो ये करें
अगर आप बाहर से लौटे हैं और प्रशासन को इस बारे में पता नहीं है तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि अपनी जांच कराएं। कोरोना के लक्षण हैं तो भी ये करना चाहिए। इसके लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल के नंबर 243315 या डॉ. योगेश अजनार के मोबाइल नंबर 8827744338 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आपको ऐसे किसी संदिग्ध के बारे में जानकारी देना है तो भी इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
अब तक जिले की स्थिति
दो संदिग्ध मिले, दोनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। बाकी विदेशों से आए 18 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/jhabua/news/mp-news-border-on-4-main-roads-of-two-states-only-2-screening-machines-one-of-them-in-hospital-073038-6908437.html
No comments:
Post a Comment