Monday, March 23, 2020

लोगों के घर से निकलने पर रोक, किराना-चक्की और फल-सब्जी दुकानें दोप. 3 बजे तक रोज खुलेंगी


कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार रात को कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले को टोटल लॉकडाउन कर दिया है। यानि अब लोग घरों पर रही रहेंगे। केवल जरूरी सुविधा केे लिए कलेक्टर ने दैनिक जरूरत के सामान की दुकानों काे खाेलने का समय तय कर दिया है। इसमें दूध, किराना, फल, सब्जी की दुकानें शामिल हैं। हाेटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। घर से टिफिन सेंटर के जरिए भाेजन सप्लाई किया
जा सकेगा।

मंगलवार काे हंडिया नेमावर में मेला नहीं लगेगा। भूतड़ी अमावस्या पर लाेग नहाने न अाएं, इसके लिए गांवाें में मुनादी कराई है। साेमवार सुबह सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल गए थे। जिन्हें दोपहर में प्रशासन ने बंद कराया। इसके बाद भीड़ वाले जगह या चौराहों पर मुंह पर मास्क लगाए या रुमाल, गमछा बांधे, गिने चुने लाेग अाते जाते देखे गए।

साेशल मीडिया से फैल रही अफवाह : साेशल मीडिया काे कई लाेग जाने अंजाने में दुरुपयोग कर रहे हैं। काेराेना के मरीज मिलने के भ्रामक मैसेज फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। जिससे दहशत फैलने की अाशंका है। एसपी ने एेसे मामलों में कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह पाबंदियां रहेंगी लागू

Áहरदा जिले में 31 मार्च तक बस, ऑटो सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे। सड़क, रेल मार्ग से बाहरी लोगों का आवागमन बंद।

Áसभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शोरूम, मॉल्स बंद रहेंगे। किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

Áजिले के सभी सरकारी और अर्द्धशासकीय दफ्तर बंद रहेंगे। इससे इमरजेंसी सेवाएं स्वास्थ्य, फायर ब्रिगेड, रेलवे, राजस्व, पुलिस, बिजली, दूरसंचार, नगरपालिका, पंचायत अादि मुक्त रहेंगे।

जिला टोटल लॉकडाउन कर दिया है


-अनुराग वर्मा, कलेक्टर, हरदा

यह हैं कंट्राेल रूम नंबर

{जिला स्तरीय कंट्राेल रूम का नंबर - 07577-225007

{प्रभारी संयुक्त कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल- 9826432234

{सीएमएचअाे अाॅफिस कंट्राेल रूम का नंबर- 07577- 226102

{सीएमएचअाे डॉ.केके नागवंशी मो. 9826567558 से भी संपर्क कर सकते हैं।

{हरदा अनुभाग के कंट्राेल रूम का नंबर - 8962920629

{टिमरनी अनुभाग कंट्राेल रुम का नंबर - 7587975723

{खिरकिया अनुभाग के कंट्राेल रूम का नंबर- 7587975731

काम की खबर : मेडिकल स्टाेर, एटीएम, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, अस्पताल, पैथाेलॉजी तय समयानुसार खुले रहेंगे

हर गांव से बुलाई बाहर से अाने वालाें की जानकारी

जिले के कई गांवाें से कई परिवाराें के बच्चे दूसरे राज्याें या विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं या जाॅब में हैं। ऐसे लाेग वापस अाने लगे हैं। इनमें काेई काेराेना संक्रमित ताे नहीं है, इसकी जांच के लिए कलेक्टर ने काेटवार, अांगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव अादि माध्यमों से एेसे बाहर से अाए लाेगाें की सूची बुलाई है।

नर्मदाजी यहीं है, स्नान बाद में भी कर सकते हैं

24 मार्च काे भूतड़ी अमावस्या है। इस दिन देवास व हरदा जिले से लाखाें लाेग हंडिया नेमावर में स्नान करने अाते हैं। नेमावर में इस दिन लगने वाला मेला कैंसिल कर दिया है। वहीं हरदा कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा नर्मदाजी यहीं है, हम बाद में भी स्नान कर सकते हैं, अभी संक्रमण का खतरा है।

जिला और ब्लाॅक में बनाए आइसोलेशन वार्ड

प्रशासन ने जागररूकता, आवश्यक सामग्री खरीदी, प्रचार प्रसार, मॉनिटरिंग के लिए साेमवार काे विभिन्न विभागाें के अधिकारियाें की टीमें बनाई हैं। सभी काे दायित्व दिए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया है। ब्लाॅक स्तर पर 2-2 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार किए हैं। वेंटीलेटर की सुविधा हरदा अस्पताल में है।

किसका क्या रहेगा समय

{दूध डेयरी- सुबह 10 बजे तक

{किराना, फल सब्जी, अाटा चक्की : दोपहर 3 बजे तक

{मेडिकल- दिनभर

{पेट्राेल पंप- दिनभर

{गैस एजेंसी- तय समय अनुसार रहेगी

{बैंक- तय समय अनुसार

हरदा। साेमवार काे इस तरह रहा बाजार का माहाैल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news prohibited people from leaving the house grocery shops and fruit and vegetable shops two open daily till 3 o39clock


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-prohibited-people-from-leaving-the-house-grocery-shops-and-fruit-and-vegetable-shops-two-open-daily-till-3-o39clock-071728-6904110.html

No comments:

Post a Comment