Friday, March 20, 2020

2 घरों में घुसे चोर, ले गए जेवरात और नगदी


-पावई के मिश्रन का पुरा में चोरों का धावा

पावई थाना क्षेत्र के मिश्रन का पुरा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर छत के रास्ते एक के बाद एक दोनों घरों में दाखिल हुए और बक्सों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी पार कर ले गए। सुबह घर वालों ने कमरे के ताले टूटे देखे तब पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार बुधवार और गुरुवार की रात सुधाकर पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा अपने परिवार के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हो गए और कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में अंदर रखे दो बक्से खोलकर एक सोने की जंजीर, 3 अंगूठी, 50 चांदी के सिक्के सहित करीब एक लाख रुपए का माल पार कर ले गए। इसके बाद चोर रामाधार पुत्र सोद्रसाद शर्मा के घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी सोने की दो जंजीर, सोने के दो मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, सोने की झुमकी, चांदी की तोडि़या चोरी कर ले गए। सुधाकर शर्मा ने बताया कि चोरों ने 8 अक्टूबर 2003 में लाइसेंसी बंदूक चोरी की थी। जिसका खुलासा आज तक नहीं किया गया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिंह्न लग रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-thieves-entered-2-houses-took-jewelry-and-cash-063054-6885290.html

No comments:

Post a Comment