Saturday, March 7, 2020

100 साल की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची जिन्होंने दुनिया को नए सिरे से गढ़ा और नया रास्ता बनाया

टाइम मैग्जीन ने बीते 100 साल की उन 100 महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने अपनी सोच, उपलब्धियों और शख्सियत के बूते इतिहास में खास जगह बनाई है। सूची में राजनेता, साइंटिस्ट, लेखक, फिल्म स्टार और ऐसी हस्तियां शामिल हैं जिनकी आभा ने कई क्षेत्रों को रोशन किया है। इसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कपूरथला के पूर्व राजघराने की राजकुमारी अमृत कौर को भी जगह मिली है। चूंकि दोनों हस्तियां सूची के कारण अभी हाल चर्चा में हैं इसलिए हमने कुछ अन्य महिलाओं को सामने रखा है। हम यहां दस महिलाओं (1920 से हर दशक से एक) का संक्षिप्त ब्योरा पेश कर रहे हैं।

2010 Ã नेंसी पेलोसी

दिग्गज से भिड़ंत

1962 Ã जैकलीन कैनेडी

नए अमेरिका की पहचान

2003 Ã सेरेना विलियम्स

चैम्पियन का जज्बा

1954 Ã मर्लिन मनरो

ग्लैमर आईकन

1998 Ã जे के रॉलिंग

जादुई लेखनी

1945 Ã चिएन शिउंग वू

एटम बम की शिल्पकार

1987 Ã डायना

जनता की राजकुमारी

1931 Ã मारिया माॅन्टेसरी

मॉन्टेसरी की जनक

1979 Ã तू यूयू

मलेरिया का इलाज

1927 Ã सोराया तर्जी

तरक्कीपसंद महारानी

क्यों चुना: उन्होंने राष्ट्रपति की मनमानी रोकने की पहल की है। अमेरिकी सिस्टम में संतुलन बनाए रखा है।

अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन की स्पीकर नेंसी पेलोसी को उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए हमेशा याद रखेगी। राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने में उन्होंने सूत्रधार की भूमिका निभाई है। नेंसी ने कठिन हालात में कई मुश्किल फैसले किए हैं। पेलोसी ने ही 2010 में राष्ट्रपति ओबामा को स्वास्थ्य बीमा योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया था। पेलोसी ने महिलाओं के लिए वेतन में असमानता खत्म की, सेना में समलैंगिकों को खुलकर काम करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिलाई।

क्यों चुना: वे अपने जमाने की फैशन आईकन थीं। उन्होंने त्रासदी के बीच जीवन के नए सौंदर्य को रचा।


एलीट लाइफ स्टाइल के लिए जैकलीन की आलोचना होती थी। जॉन एफ कैनेडी के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने व्हाइट हाउस को नया रूप दिया। जैकलीन जल्द ही फैशन आईकन बन गई। उन्होंने अमेरिकी जनजीवन में इतिहास और कला को प्राथमिकता देने का अभियान छेड़ा। ट्रेंड बनाने वाली स्टाइल ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। राष्ट्रपति कैनेडी ने स्वयं को एेसा व्यक्ति कहा था, जो जैकलीन कैनेडी के साथ पेरिस आया है। कैनेडी की हत्या के बाद अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्होंने ओनासिस से विवाह कर लिया था।

क्यों चुना: उन्होंने अश्वेतों की नई पीढ़ी को प्रेरित किया। टेनिस में श्वेत महिलाओं का प्रभुत्व तोड़ा है।

2003 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद सेरेना विलियम्स टेनिस इतिहास में सभी चार ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट जीतने वाली पांचवीं महिला बन गईं। टेनिस की दुनिया में बीस साल बिताने और 23 प्रमुख टाइटल जीतने वाली सेरना ने नया संदेश दिया है। आलोचक उन पर नस्लवादी फब्तियां कसते हैं। उनके मजबूत शारीरिक गठन की खिल्लियां उड़ाते हैं। उन्होंने 2017 में बेटी को जन्म दिया। उन्होंने 36 वर्ष की आयु में दोबारा कोर्ट पर लौटकर मातृत्व विश्व की सबसे कामकाजी मां का खिताब पाया है।

क्यों चुना: उन्होंने एक ऐसे सिस्टम के बीच अपनी जगह बनाई जो शुरुआत से ही उनके खिलाफ सक्रिय था।

हॉलीवुड मूवी स्टार मर्लिन मनरो की एक छवि कई पीढ़ियों तक लोगों के दिल-दिमाग में छाई रही। वे 1954 में न्यूयॉर्क शहर के लेक्सिंगटन एवेन्यू और 52 वीं स्ट्रीट में द सेवन ईयर इच फिल्म के लिए पोज दे रही थीं। सबवे से आ रही तेज हवा ने उनके सफेद परिधान को उनके शरीर के इर्द-गिर्द लहराया। यह इमेज एक आनंददायी स्मृति के तौर पर लोगों के मन में बस गई। मनरो का व्यक्तित्व चर्चित रहा। वे एक अच्छी एक्टर थीं। पुरुषों की दुनिया उन्हें केवल अभिलाषा पूरी करने की वस्तु के रुप में देखती थी।

क्यों चुना: उनकी हैरी पॉटर सीरीज ने बच्चों, युवाओं को किताबों से जोड़ा। प्रकाशन इंडस्ट्री को बदल डाला।

रॉलिंग के हैरी पॉटर उपन्यासों की सीरीज ने प्रकाशन की दुनिया में कई कीर्तिमान रचे हैं। बाल जादूगर हैरी पॉटर जल्द ही ब्रिटेन से निकलकर पूरे संसार में लोकप्रिय हो गया। 1998 में हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स बच्चों की पहली किताब थी जो ब्रिटेन में बेस्टसैलर सूची में शिखर पर थी। जल्द ही वार्नर ब्रदर्स ने हैरी पॉटर पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए। हैरी ने बुक स्टोर और सिनेमाघरों में अरबों रुपए की कमाई की। पॉटर की फिल्मों ने ट्विलाइट से लेकर हंगर गेम्स के लिए रास्ता खोला।

क्यों चुना: अमेरिका के पहले एटम बम के निर्माण में अहम भूमिका रही। इससे दूसरा विश्व युद्ध जल्द खत्म हुआ।

बहुत कम लोग जानते हैं कि अमेरिका के परमाणु हथियार बनाने वाले मैनहट्‌टन प्रोजेक्ट से भौतिकशास्त्री चिएन शिउंग वू भी जुड़ी हैं। उनके बिना प्रोजेक्ट नाकाम हो सकता था। 1912 में शंघाई में जन्मी वू 1936 में अमेरिका आ गईं। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में रहते हुए वू परमाणु बम की रिसर्च से जुड़ गई थीं। मैनहट्‌टन प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने बम के ईंधन को अलग करने में मदद की। 1945 में जब परमाणु बम का उपयोग हुआ तब फर्मी और ओपेनहीमर का नाम सामने आया। वू को उस समय किसी ने याद नहीं किया।

क्यों चुना: उन्होंने मानवता का संदेश दिया। वे अस्पतालों में जाकर मरीजों से सहानुभूति जताती थीं।

ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स से ब्याही वेल्स की राजकुमारी डायना को अपने खूबसूरत व्यक्तित्व और शाही परिवार की परंपराएं तोड़ने के लिए जाना जाता है। चार्ल्स से वैवाहिक संबंधों में दरार के बीच उनकी निजी दुनिया फैशन डिजाइनरों, बैले नर्तकों, आर्ट डीलरों और राजमहल स्टाफ के बीच सिमट गई थी। उस दौर में लाइलाज बीमारी एड्स के साथ कई अंंधविश्वास जुड़े थे। उन्होंने एक अस्पताल में एड्स मरीजों के नए वार्ड का उद्घाटन किया था। डायना ने एक एड्स मरीज से हाथ भी मिलाकर नया संदेश दिया था।

क्यों चुना: उन्होंने 100 साल पहले बच्चों की शिक्षा के लिए आसान और दिलचस्प तरीकों की शुरुआत की थी।

दुनियाभर में चल रहे लाखों मॉन्टेसरी स्कूलों की गतिविधियों की जड़ें 100 साल पहले मारिया मॉन्टेसरी की आधुनिक शिक्षा फिलॉसफी से जुड़ी हैं। उन्होंने छोटे बच्चों को पढ़ाने के एेसे तरीके खोजे जिन्होंने बच्चे को स्वतंत्र रूप से सोचने का मौका दिया। बच्चों को पढ़ाई के पुराने तौर-तरीके से बाहर निकाला। मॉन्टेसरी ने 1931 में शिक्षकों को अपने मॉन्टेसरी इंटरनेशनल एसोसिएशन में ट्रेनिंग दी थी। वे महात्मा गांधी की मेजबान बनीं। गांधीजी ने भारत में मॉन्टेसरी के शिक्षा दर्शन को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई थी।

क्यों चुना: जानलेवा बीमारी मलेरिया के इलाज की असरकारक दवा खोजी। नोबेल पुरस्कार मिला।

तू यूयू ने किसी संक्रामक बीमारी से पहली विजय किशोर वय में हासिल की थी। उस समय उन्होंने टीबी को पछाड़ा था। इस अनुभव ने तू को चिकित्सा क्षेत्र में करिअर बनाने की प्रेरणा दी। इतिहास उन्हें मलेरिया से लाखों मौतों को रोकने वाली दवा आर्टिमिसिनिन की खोज के लिए याद करेगा। आर्टिमिसिनिन एक पौधे से निकाला जाता है। चीन की परंपरागत चिकित्सा थैरेपी में इसका उपयोग होता है। तू ने 1979 में प्रकाशित अपनी टीम की खोज को विश्व को पुरानी चीनी मेडिसिन का उपहार बताया है।

क्यों चुना: उन्होंने, पर्दा और बहुविवाह प्रथा खत्म करने और महिलाओं की शिक्षा के लिए काम किया।

उदार अफगान बुद्धिजीवी की बेटी महारानी सोराया तर्जी को परंपराओं की बेड़ियां तोड़ना पसंद था। महाराजा अमानउल्ला खान की प|ी सोराया की गिनती 1920 के दशक में मध्य पूर्व की सबसे ताकतवर हस्तियों में होती थी। वे अपने प्रगतिशील विचारों के लिए जानी जाती थीं। कड़े विरोध के बीच खान दंपती ने बहुविवाह और पर्दा प्रथा का विरोध किया था। तर्जी ने अपना पर्दा जनता के सामने फाड़ डाला था। उन्होंने महिला अधिकारों और उनकी शिक्षा के लिए काम किया। लड़कियों के लिए देश का पहला स्कूल खोला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news list of 100 most influential women of 100 years who re create the world and create a new path
Dhar News - mp news list of 100 most influential women of 100 years who re create the world and create a new path
Dhar News - mp news list of 100 most influential women of 100 years who re create the world and create a new path
Dhar News - mp news list of 100 most influential women of 100 years who re create the world and create a new path
Dhar News - mp news list of 100 most influential women of 100 years who re create the world and create a new path
Dhar News - mp news list of 100 most influential women of 100 years who re create the world and create a new path
Dhar News - mp news list of 100 most influential women of 100 years who re create the world and create a new path


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-list-of-100-most-influential-women-of-100-years-who-re-create-the-world-and-create-a-new-path-070626-6802020.html

No comments:

Post a Comment