Sunday, March 8, 2020

रेत पर रार... कांग्रेस विधायक सरकार के फैसले से नाराज 10 गांव के लाेग बाेले-कंपनी नहीं, हम निकालकर देंगे रेत


सड़ा गांव में आजी माता मंदिर पर लगी पंचायत, ग्रामीणों ने कहा- हमारे पेट पर क्यों मार रहे लात

कमलनाथ सरकार के विधायकाें की नाराजगी कम हाेने का नाम नहीं ले रही है। सियासी घमासान के बीच मेहगांव से कांग्रेस विधायक अाेपीएस भदाैरिया की नाराजगी अब उस रेत कंपनी से है, जिसे सरकार ने भिंड जिले की खदानाें से रेत निकालने का ठेका दिया है। इस संबंध में भारौली थाना क्षेत्र के सड़ा गांव में आजी माता मंदिर पर रविवार काे पंचायत हुई। इसमें मेहगांव विधायक भदौरिया से ग्रामीणाें ने स्पष्ट कह दिया कि नदी हमारी, रास्ता हमारा, ट्रैक्टर हमारे, हम रेत भरकर सड़क पर देंगे। उसके बाद जिसे बेचना है वह बेचे। इस पर सत्ता पक्ष के विधायक भदौरिया भी उनके साथ खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कंपनी वालों से कह दिया है कि हमारे क्षेत्र में मशीनें उतारी तो मैं खुद सड़क पर उतरकर विरोध करूंगा। दरअसल जिले की रेत खदानों का ठेका जिस कंपनी को मिला है, वह खदान तक पहुंचने के लिए रास्ता बना रही है, जिसका ग्रामीणजन विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों की दो टूक- नदी हमारी, रास्ता भी हमारा, हम ही रेत भरकर देंगे

विधायक की सफाई- मैंने पहले ही कह दिया मेरे क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं

इस दौरान विधायक ओपीएस भदौरिया ने कहा कि मैंने कंपनी वालों को बुलाया था और कहा था कि मेरे क्षेत्र में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। इस पर कंपनी वालों ने बताया कि टेंडर बहुत महंगा हुआ है तो मैंने कहा कि क्या हमसे पूछकर टेंडर लिया था। टेंडर महंगा है तो तुम्हारा टेंशन है हमारा नहीं। विधायक ने यह भी कहा कि मुझे जनता ने चुना है उनके हितों की चिंता करना मेरी पहली जिम्मेदारी है। मेरी यही कोशिश भी यही रही है कि मैं अपनी जनता पर अन्याय और अत्याचार नहीं सहूंगा।

इसलिए भी विरोध: बरेठी और बछरेंठा खदान के लिए बना रहे रास्ता

पावरमेक कंपनी बरेठा और बछरेंठा खदान को चालू करने की तैयारी में है। इसके लिए ही वह नदी तक रास्ता बनाना चाहती है, जिसके बीच में किसानों के खेत आ रहे हैं और वे रास्ता नहीं बनने दे रहे हैं। लेकिन कंपनी प्रशासन के दम पर रास्ता बनाना चाहती है। ऐसे में सड़ा गांव में आजी माता मंदिर पर आसपास के 10 गांवों की पंचायत बुलाई गई, जिसमें सांदुरी, खैरोली, अजीता, बरेठी राज, बरेठी खुर्द, कछपुरा, सिंध खेरिया, सड़ा, बडैरा, कमनपुरा आदि गांव के रामहंस शर्मा, बृजेंद्र सिंह कल्लू, अशोक सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह गप्पू डॉक्टर, जयवीर सिंह, योगेंद्र, पुष्पराज सहित करीब 600 से ज्यादा लोग उपस्थित थे।

ग्रामीणों के साथ विरोध में खड़े हुए सत्ता दल के विधायक, कहा- यदि कंपनी ने खदानाें में मशीनें लगाईं तो मैं आपके साथ सड़क पर उतरूंगा


विजय रेड्‌डी, डायरेक्टर पावरमेक

सरकार ने मुझे ठेका दिया

रेत नीति में बदलाव- पंचायत से छीने अधिकार

यहां बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही कमलनाथ सरकार ने रेत नीति में बदलाव किया था। रेत खदानों पर पंचायत के स्वामित्व को खत्म करते हुए प्रदेशस्तर से जिले की सभी खदानों का ठेका एक कंपनी को दिया गया है, जिसके तहत भिंड जिले की खदानों का ठेका तेलंगना की पावरमेक कंपनी को मिला है। खनिज विभाग ने सभी खदानों का कंपनी से एग्रीमेंट कर लिया है। साथ ही अब कंपनी उत्खनन शुरू करने के लिए खदानों पर मशीनें भेज रही है और पहुंचने के लिए अपना रास्ता बना रही है, जो कि ग्रामीणों को नागवार गुजर रहा है।

गुस्सा- हमारे पेट पर क्यों लात मार रहे हो

पंचायत में खेरिया सिंध के राम सिंह चौहान ने कहा कि रेत तो हमें मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोई मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कंपनी 35 रुपए वर्गफीट के हिसाब से रेत बेच रही है। जबकि हम लोगों को 6 से 7 रुपए वर्गफीट के हिसाब से रेत के दाम बताए जा रहे हैं। ऐसे में शेष पैसा कहां जा रहा है और किसे बांटा जा रहा है। वहीं अन्य ग्रामीणों ने कहा कि रेत से कई परिवारों का चूल्हा जलता है। यदि उन्हें ही रेत नहीं निकालने नहीं दिया जाएगा तो आखिर हम लोग क्या करेंगे।

आजी माता मंदिर पर रविवार को 10 गांवों की पंचायत जुटी, पंचायत में विधायक के सामने अपनी बात रखते राम सिंह चौहान।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news rage on sand congress mla angry with the decision of the government 10 people of the village not belle we will remove the sand


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-rage-on-sand-congress-mla-angry-with-the-decision-of-the-government-10-people-of-the-village-not-belle-we-will-remove-the-sand-064135-6808712.html

No comments:

Post a Comment