कंटेनमेंट एरिया के पास बगैर परमिशन के चल रही फैक्ट्री को उद्योग विभाग ने गुरुवार को बंद करवा दिया। विभाग की टीम गुरुवार सुबह इंडस्ट्री एरिया स्थित सी सेक्टर कंटेनमेंट एरिया शिव नगर के पास निरीक्षण के लिए पहुंची। यहां रेवती रमण इंडस्ट्री चालू मिली। इसमें 7 श्रमिक काम कर रहे थे। इस पर विभाग के प्रबंधक महेंद्र नागराज ने परमिशन मांगी तो परमिशन नहीं बताई और उनके साथ अभद्रता की। इस पर उन्होंने फैक्ट्री बंद करवा दी। प्रबंधक नागराज ने विभाग में पहुंच इसकी जानकारी महाप्रबंधक को दी।
कंटेनमेंट एरिया के पास की इकाइयों के संचालन की अनुमति निरस्त कर रखी है- शिवनगर कंटेनमेंट एरिया के पास की औद्योगिक इकाइयों की परमिशन कलेक्टर रुचिका चौहान ने निरस्त कर रखी है। कलेक्टर ने 1 तारीख को इसके आदेश जारी किए। यह फैक्ट्री तो बगैर परमिशन के चल रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-factory-was-running-near-the-container-without-permission-the-industry-department-shut-down-127281524.html
No comments:
Post a Comment