Sunday, May 17, 2020

ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, शिनाख्त नहीं

भुसावल-इटारसी डाउन ट्रैक पर बुरहानपुर-असीरगढ़ स्टेशन के बीच रविवार सुबह 7 बजे एक मजदूर का शव मिला। उसकी उम्र करीब 40 साल के आसपास है। शव के पास से उप्र या बिहार की दो आईडी मिली है। इस कारण निंबोला थाना पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पा रही है। संभवतः मजदूर के किसी श्रमिक ट्रेन से गिरने का अंदेशा है। निंबोला थाने की एएसआई अर्चना चौहान ने बताया शव के सिर और शरीर के अन्य अंदरूनी हिस्सों में चोट आई है। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि पुलिस इससे ज्यादा बताने से अभी इनकार कर रही है। पिछले 24 घंटों में इस रूट से करीब 35 श्रमिक ट्रेनें गुजरी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/nimbola/news/worker-died-after-falling-from-train-not-identified-127313405.html

No comments:

Post a Comment