समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के सबसे बड़े केंद्र सायलो की भंडारण क्षमता पूरी हो गई है। इसके पहले ही बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर केंद्र पर पहुंच गई। दोपहर में किसान केंद्र के गेट के सामने ही बैठ गए। मंगलवार रात 12 बजे तक इस बात को लेकर विवाद की स्थिति बनती रही। सायलो मानपुर की क्षमता 50 हजार टन है। इस सीजन में 22 अप्रैल से यहां गेहूं खरीदी शुरू हुई थी। केंद्र प्रभारी हर्षित दुबे के अनुसार किसानोें को समझाया कि जितनी क्षमता थी, वह भर गई है। उससे ज्यादा गेहूं नहीं ले सकते।
अब इन केंद्रों पर होगी खरीदी
सेवा सहकारी संस्था नौगांवा क्र.-1,2 मारूति वेयर हाउस कानीपुरा उज्जैन गोदाम स्तरीय, विपणन सहकारी संस्था उज्जैन तिलहन संघ क्र.-1, 2 मारुति वेयरहाउस कानीपुरा उज्जैन गोदाम स्तरीय, सेवा सहकारी संस्था ताजपुर-अन्नपूर्णा वेयर हाउस परिसर विजयगंज मंडी, सेवा सहकारी संस्था आकासौदा- हमीरखेड़ी, सेवा सहकारी संस्था गोंदिया-गंगेडी, सेवा सहकारी संस्था सोड़ंग-सोड़ंग, सेवा सहकारी संस्था रातडिया सिलोदा-रातड़िया, सेवा सहकारी संस्था करोहन-करोहन, जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार उज्जैन- मंगलमूर्ति गोदाम परिसर उंडासा समिति स्तरीय खरीदी स्थापित किए हैं। एसएमएस से खरीदी 20 मई से करने के लिए तैयारी 19 मई पूरी कर लिए जाएगी।
खरीदी से जुड़ी समस्या इन्हें बताएं
खरीदी केंद्रों पर बाकी रहे किसानों से खरीदी करने के लिए माॅनिटरिंग करने, किसानों की मौके पर समस्या का निराकरण करने के लिए रविंद्र सेंगर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, मोबाइल नंबर-8391454809 और वीजी व्यास वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक मोबाइल नंबर 9425094412 को नोडल अफसर बनाया है।
इधर 24 घंटे का अल्टीमेटमगेहूं की तुलाई शुरू नहींतो जिलेभर में आंदोलन
गेहूं की तुलाई के इंतजार में साइलो पर बैठे किसानों को लेकर जिला कांग्रेस ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर किसानों के गेहूं की तुलाई शुरू नहीं हुई तो जिले भर में आंदोलन किए जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया गेहूं तुलाई केंद्रों एवं साइलो पर बारदान ही नहीं है, ऐसे में किसानों का गेहूं नहीं तौला जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल बारदान की व्यवस्था करने की मांग की है।
तुलाई केंद्रों पर न तो पीने केपानी की व्यवस्था, न खाने की
पटेल ने कहा- जिलेभर के किसानों को लॉकडाउन के चलते वैसे ही अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गेहूं तुलाई केंद्रों पर बारदान की कमी से पिछले 4 से 5 दिनों से गेहूं की खरीदी नहीं हो पा रही है। 40 डिग्री के तापमान में किसान लाइनों में लगे हैं वही तुलाई केंद्रों पर ना तो पीने के पानी की व्यवस्था है न ही खाने की कोई व्यवस्था है। किसान चार से पांच दिन से भूखा-प्यासा अपने गेहूं के तुलने की बारी का इंतजार कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटों में बारदान की व्यवस्था कर किसानों के गेहूं की तुलाई शुरू नहीं की गई तो किसानों को साथ लेकर जिलेभर में आंदोलन किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/purchased-silos-closed-angry-farmers-sat-at-the-center-gate-127320540.html
No comments:
Post a Comment