Monday, May 11, 2020

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्ग की आमला स्टेशन पर हार्ट अटैक से मौत, प्राइवेट गाड़ी किराए पर कर ले गए शव

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वैल्लोर से औरंगाबाद जा रहे एक बुजुर्ग की ट्रेन में मौत हो गई। बुजुर्ग को आमला जंक्शन पर उतारागया, लेकिन बुजुर्ग के साथ आए परिजनों ने पीएम से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शव अपने साथ ले गए।

स्टेशन प्रबंधक एसके पालीवाल के अनुसार श्रमिक स्पेशल ट्रेन जंक्शन पर शाम 6ः30 बजे 10 मिनट के लिए रुकी थी। इससे पहले औरंगाबाद निवासी यात्री नंदकिशोर शर्मा के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना मिली थी। ट्रेन के आमला रुकते ही यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ उसकी पत्नी और बेटी थी। जिन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन के पहले वैल्लोर इलाज के लिए गए थे। इसके बाद वापस नहीं हो पाए थे। जैसे ही ट्रेन शुरू होने की सूचना मिली तो वापस औरंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तबीयत बिगड़ गई।

डाॅ. अशाेक नरवरे, बीएमओ, आमला ने कहा- हार्ट अटैक से मौतकी संभावना है
मृतक की मौत अस्पताल लाने से करीब 4-5 घंटे पहले ही सामान्य बीमारी से हो गई थी। इसमें हार्ट अटैक से मौत की ज्यादा संभावना है। क्योंकि मृतक के परिजनों के पास उपलब्ध फाइल में यही इलाज चल रहा था। परिजनों ने लिखकर दिया है कि वे पीएम नहीं करवाना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/amla/news/worker-traveling-in-a-special-train-died-due-to-heart-attack-at-amla-station-dead-bodies-were-taken-on-private-car-hire-127293018.html

No comments:

Post a Comment