कस्बे में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 32 होने पर प्रशासन ने 13 क्षेत्रों को कंटेनमेंट बनाकर सील कर दिया। मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत बढ़ गई हैं। संक्रमण से बचने के लिए अन्य क्षेत्र के लोग भी गली, मोहल्लों को कंटेनमेंट बना रहे हैं। शिवाजी रोड, धानमंडी, डाबरी चौक, लखारसेरी, सब्जी मंडी, संत तुकाराम पथ आदि कंटेनमेंट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
लोगों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है। शहरवासियों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध हैं। शहर के कई छोटे बड़े मोहल्ले व काॅलोनियों में लोगों को डर हैं। वे अपने यहां रास्ते बंद कर अंजान व बाहर से आने वालों पर निगरानी कर रहे हैं। शहर के कई गली, मोहल्ले व कॉलोनियों के रास्तों को रहवासियों ने ही बांस, बल्ली, वाहन, पतरे, लोहे के पाइप और अन्य अवरोधक लगाकर बंद कर दिए है।
कई जगह तो दिन में भी रहवासी युवा तैनात रहते हैं। ताकि इलाका संक्रमण से सुरक्षित रहे।
मुस्लिम समाज के जरूरतमंदों को चिह्नित कर जल्द कराएंगे गेहूं उपलब्ध : एसडीएम
प्रशासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही चिह्नित किया जाएगा। उन परिवारों को जल्द ही गेहूं उपलब्ध कराए जाएंगे। एसडीएम एकता जायसवाल ने बताया इसके लिए खाद्य अधिकारी अब्दुल सम्मद खान को निर्देश दिए गए हैं कि रमजान माह के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समाज के जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर तत्काल गेहूं उपलब्ध करवाया जाएं। ताकि त्योहार के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
20 अप्रैल के बाद संक्रमित व्यक्ति से मिलने वाले लोगों के नाम प्रशासन को बताएं
एसडीएम जायसवाल ने बताया कि 20 अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमित राठौड़ परिवार के व्यक्ति के संपर्क में जो भी व्यक्ति आए हैं। वह अपने नाम प्रशासन को बताए, ताकि उनकी स्क्रीनिंग की जा सके। किसी भी प्रकार की जानकारी छुपाने पर कोरोना की चेन को ब्रेक नहीं कर सकेंगे। शहरवासी आगे होकर जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में सैंपल प्राप्त कर पाॅजिटिव व्यक्ति की
पहचान कर सकें। आसपास के लोग भी ऐसे लोगों के नाम बताकर प्रशासन की मदद कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों को बनाया कंटेनमेंट एरिया
शहर में कुछ क्षेत्र ऐसे है। जहां लोगों ने निजी कंटेनमेंट बनाकर मार्गों को ब्लाॅक कर रखा हैं। इसमें शिक्षक कॉलोनी, ठक्कर बापा नगर, पत्रकार कॉलोनी, रहमानी कॉलोनी, रविदास कॉलोनी सहित कई रहवासियों ने पूरी तरह सख्ती से वहां के रास्ते व गलियां बंद कर रखी है। एसडीएम एकता जायसवाल ने बताया शहर में 70 वर्षीय वृद्ध की शनिवार रात में रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद डाबरी का कुछ एरिया सील कर दिया। नपा ने उस क्षेत्र को सैनिटाइज्ड कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर स्क्रीनिंग व सर्वे कर रही है। रविवार तक 310 कोरोना सैंपलिंग हुए है। इसमें 283 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में 32 पॉजिटिव के साथ ही 248 निगेटिव मिले है। वहीं कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हुई है। 27 लोगों की कोरोना सैंपल लिए गए है। जिसकी रिपोर्ट आना शेष है। राठौर परिवार के 25 सदस्यों को घरों में क्वारेंटाइन कर दिया गया हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/badnagar/news/people-were-scared-of-the-infection-in-the-town-they-did-the-containers-to-the-streets-for-protection-people-put-their-barricades-in-the-streets-127290089.html
No comments:
Post a Comment