Wednesday, May 13, 2020

गुलमाेहर के फूलाें की बहार में बार-बार बाैछार; पश्चिमी मध्यप्रदेश से केरल तक बनी द्राेणिका से हुई बारिश

शहर में बुधवार काे एक बार फिर माैसम बदला। दाेपहर बाद बादल घिर आए और बारिश भी हुई। शहर के अलग-अलग हिस्साें में कभी तेज ताे कभी हल्की बारिश हुई। करीब एक घंटे तक एक क्रम चला। हालांकि बारिश बहुत ज्यादा नहीं हुई। मई के महीने में एक-दाे दिन छाेड़कर बार-बार बाैछारें पड़ रही हैं। माैसम विभाग भाेपाल के वैज्ञानिक डाॅ. जीडी मिश्रा ने बताया-तीन कारणाें से बारिश हाे रही है। पहला प्री मानसून एक्टिविटी चल रही है। दूसरा गर्म हवाओं के साथ नमी हाेने से और तीसरा पश्चिम मध्यप्रदेश से केरल तक एक द्राेणिका बनी हुई है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार काे भी जिले में बारिश की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Frequent showers in the spring of Gulmahar's poula; Drain of rain from western Madhya Pradesh to Kerala


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/frequent-showers-in-the-spring-of-gulmahars-poula-drain-of-rain-from-western-madhya-pradesh-to-kerala-127299525.html

No comments:

Post a Comment