Monday, May 11, 2020

काेराेना की चेन तोड़ने के लिए महिलाएं आईं आगे

काेराेना काे हल्के में लेने से हमारा और हमारे परिवार तथा क्षेत्र की जनता का जीवन किस हद तक खतरे में पड़ सकता है यह बताने के लिए अब महिलाएं भी आगे आने लगी हैं। खास बात यह है कि एसपी के शपथ अभियान से प्रेरित चांडक चाैक क्षेत्र की जागरूक महिलाओं ने खुद आगे आकर प्रशासन का सहयाेग करने की इच्छा जताई है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा व एसपी मनीष अग्रवाल ने 30 से ज्यादा महिलाओं काे साेशल डिस्टेंस का पालन कर शपथ दिलाई। अब महिलाएं इस चेन काे आगे भी बढ़ाएंगी। कलेक्टर, एसपी राेज की तरह शहर में स्थिति देखने निकले। इस दाैरान चांडक चाैराहे पर साेशल डिस्टेंस से खड़ी महिलाओं व आसपास के दुकानदाराें और रहवासी लाेगाें काे देखकर रुक गए। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। महिलाओं ने कहा कि अभी तक काेराेना की जंग में समाज काे जागरूक करने में प्रशासन केवल पुरुषाें की मदद ले रहा है, जबकि महिलाएं भी इसमें बेहतर ढंग से अपने-अपने स्तर पर मददगार बन सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women came forward to break the chain of Caraina


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/women-came-forward-to-break-the-chain-of-caraina-127293102.html

No comments:

Post a Comment