लॉकडाउन के दौरान गैर जरूरी सामान बेच रहे 6 दुकानदारों की दुकानें सील कर दी गई है। इनमें चुड़ी की दुकान, बिल्डिंग मटेरियल, फर्नीचर, मोटर सर्विसिंग की दुकान आदि शामिल हैं। इसके अलावा निर्धारित वार्डों के अलावा अन्य वार्डों में सब्जी का विक्रय कर रहे 4 सब्जी विक्रेताओं की सब्जी भी जब्त की। किंतु बाद में लिखित में माफीनामा लिखकर देने पर सामग्री वापस कर दी।
बुधवार को दोपहर में तहसीलदार ओशीन विक्टर अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बाजार में पहुंची। सबसे पहले सब्जी मंडी में निर्धारित स्थान की जगह अन्य जगह पर सब्जी का विक्रय करने वाले सब्जी विक्रेताओं को दिए गए पास चेक किए। इसमें निर्धारित वार्ड में नहीं पाए जाने पर सब्जी विक्रेताओं की सब्जी जब्त की। इसके बाद बाजार में खुली दुकानों पर कार्रवाई करते हुए इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार ओशीन विक्टर ने बताया अब यह दुकानें लॉकडाउन खुलने तक सील ही रहेगी। लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद इन दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर में प्रशासन ने किराना सामान की दुकान के अलावा कुछ जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की है, किंतु बाजार में गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें भी खुल रही थी। इसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इस अवसर पर सीएमओ हरिवल्लभ शर्मा, पटवारी मुकेश पाटीदार, एएसआई आलोक पटेरिया आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/susner/news/strict-administration-by-selling-non-essential-items-127278210.html
No comments:
Post a Comment