देहात थाना क्षेत्र में आने वाले रंजना नगर इलाके में एक 25 वर्षीय युवक ने दो मंजिला मकान की छत पर बने बाथरूम के गेट से फांसी का फंड गले मे डाल कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार बुधवार की रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दीपक राजावत (25) पुत्र राजबहादुर सिंह राजावत निवासी ग्राम पांडरी, हॉल मीरा कॉलोनी ने अपनी बहन की चचिया सास बबली के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात उसने दो मंजिला मकान की छत पर बने बाथरूम के गेट की जाली से निवाड़ से फंदा बनाकर कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल अधिकारी डॉ अजय सोनी को बुलाकर जांच पड़ताल कराई। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। इधर मृतक के भाई सोनू सिंह राजावत ने हत्या की आशंका जताई है। उसने कहा मेरा भाई पेशे से ट्रक चालक है। लॉक डाउन के दौरान घर पर नहीं पहुंचे रहे थे। फोन लगाने पर बताया करते थे कि हम भिंड से बाहर हैं। इसलिए उनकी मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है।
इधर...रौन में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर युवक फांसी पर झूला
बुहारा गांव में एक युवक कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। घटना मंगलवार की रात साढ़े 8 बजे की है। परिजन ने युवक का शव फंदे पर झूलता देखा तब पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार वीरसिंह(38) पुत्र चतुरी दौहरे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया और साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंदे से झूल गया। कुछ समय बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि वीरसिंह कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/young-man-living-here-with-sisters-sister-in-law-hanged-127299592.html
No comments:
Post a Comment