Sunday, May 17, 2020

आजाद मार्ग पर बिजली के तार से टकराने पर कपास से भरे ट्रक में लगी आग

शनिवार रात चंद्रशेखर आजाद मार्ग में कपास से भरे ट्रक में बिजली के तार टकराने से आग लग गई। ड्राइवर की हिम्मत व लोगों के त्वरित सहयोग से ट्रक को रहवासी क्षेत्र से दूर ले जाकर आग पर काबू पा लिया गया।
ट्रक (एमपी 09 केडी 0130) में स्थानीय थोक अनाज व्यापारी द्वारा छोटे व्यापारियों से कपास की खरीदी कर भरवाया जा रहा था। रात्रि में करीब आजाद मार्ग से गुजर रहा था कि इस मार्ग पर विद्युत लाइन के लटके तार से टकरा जाने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते ट्रक को रिवर्स लेकर पुलिसतिराहे तक लाया। यहां से पलटाकर स्पीड से नगर से दूर ले जाकर एक खेत में ट्रक उतार दिया। तब तक ट्रक के अगले हिस्से में कपास धूं-धूं कर जलने लगा था। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तुरंत फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच गया, जिससे ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। जलता ट्रक जिस जगह से गुजरा लोग उसे देख कर सहम गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 40 क्विंटल कपास भरा हुआ था। आगजनी में 10 क्विंटल कपास जलकर खराब हो गया। चंद्रशेखर आजाद मार्ग में बिजली के तारों के टूटने से पहले भी एक ट्रक में आग लगने की घटना हो चुकी है।

शॉर्ट सर्किट से जले बिजली उपकरण
बिजली के तारों के टकराने से लगी आग से इस मार्ग के कई घरों में बिजली उपकरण शॉर्ट शर्किट से जल गए। महेश जैन, ललित जैन के यहां टीवी जल गए। रात में ही बिजली कर्मचारियों द्वारा टूटे तार जोड़कर बिजली सप्लाई दुरस्त की गई। परंतु वोल्टेज का उतार चढ़ाव लोगों को डराता रहा। सुबह से फिर कर्मचारियों का दल इस समस्या के निराकरण में लग गया। डीपी में कोई मिस्टेक थी जिसे सुधारा गया। उसके बाद वोल्टेज सही हो गया।

बहुत नीचे झूल रहे हैं तार
नगर के अनेक मार्गो में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। भारी मालवाहक गुजरते समय अक्सर इन तारों के बहुत करीब पहुंच जाते हैं। दरअसल बिजली विभाग द्वारा नगर में पूर्व में केबलीकरण करवाया गया था। उस समय रहवासियों द्वारा खंभे घर के सामने नहीं लगाने दिए गए, जिससे केबलीकरण नहीं हो सका था।

ऊपर वाले को धन्यवाद, किसी को नुकसान नहीं हुआ
मैं ट्रक लेकर छोटे व्यापारियों के यहां से कपास भरने गया था। आजाद मार्ग पर बिजली के तार टकराने से कपास में आग लगी। पीछे बैठे मजदूर चिल्लाए... आग लग गई। ट्रक रोकी और नीचे उतरा। देखा आग ज्यादा थी। मोहल्लेवालों को देख कुछ सोचता उससे पहले ही फिर ट्रक में चढ़ा और ट्रक को आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने लगा। कुछ दूर खेत दिखा, वहां ले जाकर ट्रक खड़ी की। काफी लोग और फायरब्रिगेड मदद के लिए आ गए थे। फिर आग बुझाई। राहत ये है कि मजदूर और रहवासियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cotton-laden truck caught fire on electric wire on Azad Marg


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/ranapur/news/cotton-laden-truck-caught-fire-on-electric-wire-on-azad-marg-127313381.html

No comments:

Post a Comment