Thursday, May 14, 2020

अहमदाबाद से आई गर्भवती महिला सविता तोमर काेरोना पॉजीटिव

सात महीने की गर्भवती महिला सविता-अनिल तोमर सैंपल जांच में कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। लोलकी गांव की इस महिला का इलाज इस समय ग्वालियर जेएएच में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को अनिल के परिवार के लोगों के सैंपल लेगी।
जानकारी के मुताबिक, लोलकी गांव में रहने वाला अनिल तोमर अहमदाबाद में नौकरी करता है। वह 11 मई को अपनी पत्नी सविता को साथ लेकर अंबाह पहुंचा और शाम 5 बजे थाने में आमद देकर सिविल अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग कराने आया। स्क्रीनिंग के बाद तोमर दंपत्ति गांव पहुंच गए। चूंकि सविता सात महीने की गर्भवती है इसलिए लंबे सफर के कारण घर पहुंचने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे तेज पेट दर्द व ब्लीडिंग होने लगी। सविता काे रात 3 बजे अंबाह अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी केस होने के कारण उसे तत्काल जेएएच ग्वालियर भेज दिया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान डाक्टर ने महिला के कुछ लक्षण कोरोना संक्रमण जैसे पाए तो उसका सैंपल जांच कराया गया। गुरुवार की शाम 7 बजे मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में सविता तोमर को कोरोना पॉजीटिव पाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/ambah/news/pregnant-woman-savita-tomar-karona-positive-from-ahmedabad-127302972.html

No comments:

Post a Comment