Saturday, May 16, 2020

आज से सांवेर क्षेत्र की अधिकांश दुकानें निर्धारित समय-सीमा में खुल सकेंगी

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लाॅकडाउन-चार लागू होते ही सांवेर नगर सहित तहसील क्षेत्र के नागरिकों को रविवार से विभिन्न रियायतें मिल सकेंगीं। इसके तहत नगर व क्षेत्र की अधिकांश दुकानें रविवार सुबह से दोपहर 12 बजे खुली रह सकेंगीं। बाजाराें में अधिकांश दुकानें खुलने के साथ ही श्रमिकाें व कारीगराें आदि काे निर्माण व अन्य कार्य करने की रियायत भी मिल सकेगी।

एसडीएम रविश श्रीवास्तव ने बताया लाेगाें की जरूरतों के अनुसार पहल से ही दवा, किराना की दुकान और खेती संबंधी सामग्री की दुकानें निर्धारित समयानुसार खाेले जाने की रियायत दी गई थी। अब इसे आगे बढ़ाते हुए कल से सभी रिपेयरिंग संबंधी दुकानें मोची, पंक्चर, इलेक्ट्रिक, हार्डवेयर, बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों को दाेपहर 12 बजे तक की दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही मिस्त्री व मजदूर निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। केवल होटल, कपड़ा, स्टेशनरी, जनरल स्टोर और कुछेक दुकान छोड़कर बाजार की दुकानें खाेली जा सकेंगीं। उन्हाेंने बताया इस दाैरान दुकानदारों को साेशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। इसके लिए दुकान के बाहर गोल घेरे बनाकर सुरक्षा के प्रबंध भी करने होंगे। यह आदेश कंटेनमेंट एरिया में लागू नहीं होगा। इंदौर नगर निगम सीमा क्षेत्र से आने वाले कर्मचारी, मजदूर, वर्कर आदि का आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। लाॅकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/from-today-most-of-the-shops-in-the-evening-area-will-be-able-to-open-within-the-stipulated-time-frame-127310357.html

No comments:

Post a Comment