Tuesday, May 19, 2020

घर के बाथरूम में मृत मिला आरक्षक पीएम से पता चलेगा मौत का कारण

लाइन में पदस्थ आरक्षक अनिल मालवीय (38) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मालवीय का शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हार्टअटैक से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
आरक्षक मूलरूप से देवास के बरोठ का रहने वाला था। उज्जैन में पदस्थी होने के बाद से वह मुनिनगर स्थित पुलिस मल्टी में रहता था। दोनों समय का भोजन टिफिन सेंटर से आता था। मंगलवार को भी रोजाना की तरह टिफिन बॉय उसे भोजन देने के लिए आया था। उसने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसी दौरान पड़ोस के पुलिस परिवार आ गए। उन्होंने खिड़की से अंदर की तरफ देखा तो बाथरूम की तरफ मालवीय के पैर दिखे। वह बेसुध पड़ा था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह एवं रूपेश द्विवेदी, नानाखेड़ा प्रभारी टीआई मुनिंद्र गौतम भी पहुंचे। परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पड़ोसियों के मुताबिक मालवीय की दो दिन से तबीयत खराब थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Constable PM found dead in bathroom of house to know cause of death


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/constable-pm-found-dead-in-bathroom-of-house-to-know-cause-of-death-127320529.html

No comments:

Post a Comment